google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

आजादी के अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा लगाने का निर्णय

आजादी के 75 वीं वर्षगांठ को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार अमृत महोत्सव के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। इस कार्यक्रम में हर घर तिरंगा राष्ट्रीय ध्वज लिया गया है। हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए खेरथा मंडल कार्यालय मार्री बंगला में प्रभारियों की उपस्थिति में बैठक संपन्न हुआ। मंडल अध्यक्ष टीनेश्वर बघेल ने पूरा कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया युवा मोर्चा द्वारा तिरंगा लेकर बाइक रैली, खेरथा मंडल के प्रमुख गावों के चौक चौराहा में राष्ट्रीय ध्वज प्रमुख लोगों की उपस्थिति में फहराना एवं बुथ स्तर में संगोष्ठी कर हर घर तिरंगा लगाने के लिए प्रोत्साहित करना। हर घर तिरंगा विधान सभा प्रभारी शिवकुमार धरमगुडे प्रदेश सह संयोजक मछुआरा ने कहा राष्ट्रीय ध्वज सिर्फ शासकीय इमारत एवं राष्ट्रीय पर्व पर जन प्रतिनिधियों के द्वारा ध्वजारोहण किया जाता था अब हर घर तिरंगा कार्यक्रम में गाव एवं समाज में रहने वाले अंतिम व्यक्ति को अपने घर में राष्ट्रीय ध्वज लगाने अधिकार मिला है। पूर्व विधायक विरेंद्र साहू ने कहा भारत देश को आजाद करने के लिए कांग्रेस पार्टी के साथ देशवासियों ने अपना बलिदान दिया। कांग्रेस संगठन सिर्फ देश को आजाद करने के लिए बनाया गया था लेकिन कांग्रेस के लोग देश में राज करने एवं अपने अस्तित्व को बचाने के लिए कांग्रेस संगठन का उपयोग कर रहे हैं। बैठक को नरेश यदु जिला उपाध्यक्ष,चेमन देशमुख पिछड़ा वर्ग एवं हरिश कटझरे ने भी संबोधित किया। बैठक में जनपद उपाध्यक्ष पोषण बनपेला, रमेश सोनवानी, उत्तम साहू, सुरेश केशरवानी, पोषण देवांगन, रवि साहू, टुमन साहू, देवेंद्र जोशी, राधेश्याम देवांगन, विक्रम देशमुख, योगिता साहू, आई के पटेल, चैन सिंह श्रीवास, ढालेन्द्र सार्वा, देवेन्द्र सिन्हा, गिरधारी भूआर्य, संजू निर्मलकर सहित शक्ति संयोजक के प्रभारी सह प्रभारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *