Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

आदिम जाति सेवा सहकारी समिति सुरेगांव मे कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया

कृभको कृषक भारती कोआपरेटिव लिमिटेड द्वारा संकर बीज प्रोत्साहन अभियान के अंतर्गत आदिम जाति सेवा सहकारी समिति सुरेगांव मे कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अपेक्क्षा ब्यास ने कहा शासन के योजनाओं को सोसायटी के माध्यम से पहुच कर किसानों को आर्थिक संपन्न बनाना। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक द्वारा किसानों को 0% की ब्याज दर में केसीसी दी जा रही। उसका लाभ समिति के सभी किसानों को लेना चाहिए। आज के स्तिथि में सुरेगांव समिति में 85 % किसान लाभ ले रहे हैं। इसे बढ़ाकर शत प्रतिशत करना है। किसानों को आर्थिक संपन्न बनाने के लिए बैंक द्वारा मछली पालन, बकरी पालन एवं गौ पालन के लिए एक लाख से तीन लाख तक 3% ब्याज दर से लौन का प्रौधन है। जैविक खाद को बढ़ावा देने के लिए गौठान से कम्पोस्ट गोबर खाद दिया जा रहा है। मुख्य राज्य प्रबंधक कृभको विपणन रायपुर ए के गुप्ता ने कृभको कंपनी द्वारा उत्पादित सभी प्रोटेक्ट के बारे में बताया। जैविक खाद को बडावा देना के किसानों को प्रोत्साहित किया। संगोष्ठी में अध्यक्षता कर रहे कमल देशमुख ने बताया कि सुरेगांव समिति को कृभको द्वारा अंगीकृत किया गया है जिसमें समिति के संचालन के लिए 30 से 40 हजार रुपये की राशि से सहयोग किया गया। आर्थिक सहयोग के प्रति आभार प्रकट किया। संगोष्ठी में टेमन देशमुख ज. स., समितियों के पूर्व अध्यक्ष बैजू राम ठाकुर, यादव राम साहू, सालिक राम ठाकुर, राधेश्याम देवांगन, पूनम देशमुख, जीवनंदन पिपरिया, लक्ष्मण महतेल, ढाल सिंह देवांगन, खेमलाल गौतम सहित कृषक गण एवं सुरेगांव के समिति प्रबंधक एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *