Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

जिला सहकारी बैंक निपानी,करोड़ो की धोखाधड़ी के तीनों आरोपी पुलिस पकड़ में, गबन के बाद घर से थे आरोपी फरार

  • जिला सहकारी क्रेन्दीय बैंक मर्यादित शाखा निपानी में हुऐ करोड़ो का धोखाधड़ी/गबन के मामले पर बालोद पुलिस की बड़ी कार्यवाही।

प्रकरण में तीनो आरोपीगण को किया गया गिरफतार ।

० ठगी करने के बाद से आरोपीगण सभी अपने घर से था फरार।

फर्जी फिक्स डिपाजिट, पासबुक में फर्जी एन्ट्री कर, खाते से फर्जी पैसा आहरण कर किया था करोड़ो का गबन।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी सत्येन्र वैदे पिता श्री सुखराम वैदे उम्र 48 साल सा. नोडल अधिकारी जिला सहकारी केन्दीय बैंक मर्यादित शाखा निपानी के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक 05/01/2018 से दिनांक 23/02/2022 के मध्य जिला सहकारी केन्दीय बैंक मर्यादित शाखा निपानी के कुछ खाता धारको के द्वारा अपने – अपने बैंक खाता एवं जमा किये गये दोहरी अमानत(फिक्स डिपाजिट) की राशि को बैंक के सी.बी.एस.(कोर बैकिंग सिस्टम) पर चेक करने से खाता धारको के खाता में जमा राशि में कमी पाई गई एवं एफ.डी.आर. की राशि जमा नही होना पाया जाने की शिकायत शाखा के विभिन्‍न खाता धारकों के द्वारा बैंक प्रबधन को शिकायत पत्र देने से बैंक प्रबधन के द्वारा 07 सदस्य की जांच टीम गठित कर जांच टीम द्वारा जिला सहकारी केन्दीय बैंक मर्यादित शाखा निपानी के कैशियर अजय कुमार भेड़िया एवं अन्य के द्वारा शाखा के अमानतदारों के खाता के प्रराम्मिक जांच पर पाया गया कुल 18,30,000 रू का धोखाधड़ी कर उनकी राशि को गबन करना पाये जाने की शिकायत पर थाना बालोद में अपराध कमांक 85/2022 धारा 420, 409, 467, 468, 471, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज श्री बी.एन.मीणा के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक बालोद श्री जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन में,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद श्री हरीश राठौर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद श्री बोनीफास एक्का के पर्यवेक्षण में एवं सायवर सेल प्रभारी डी.एस.पी. राजेश बागड़े के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक श्री नवीन बोरकर के नेतृत्व में विशेष टीम तैयार किया गया। सभी आरोपीगण ने प्रारम्भिक पुछताछ में अमानतदारों का फर्जी फिक्स डिपाजिट कर, पासबुक में फर्जी पैसा सब्बंधित जानकारी उल्लेखित कर, खाताधारकों के खाते से फर्जी पैसा आहरण पर्ची भर कर पैसा निकाल लेना तथा पैसों को अपने सह आरोपियों लिपिक दौलत राम ठाकुर एवं शाखा प्रबंधक तामेश्वर नागवंशी के साथ आपस में बाटना स्वीकार किया गया है। उक्त प्रकरण में वर्तमान में कुल 410 खाता धारकों के खातों से कुल गबन जुमला राशी 468 72 507.70 रू. चार करोड अडसठ लाख, बहत्तर हजार पांच सौ सात रूपये/सत्तर पैसे) का गबन करना पाया गया है। उक्त प्रकरण में जांच जारी है।

गिरफतारी दिनांक 05/03/2022 को गिरफ्तार आरोपी का नाम व पता

01.अजय कुमार भेड़िया पिता मणीकांत भेड़िया उम्र 48 साल सा. आमापारा कनोल रोड़ वार्ड क 13 बालोद थाना व जिला बालोद([छ.ग.)

गिरफतारी दिनांक 12/07/2022 को गिरफ्तार आरोपी का नाम व पता

02.तामेश्वर नागवंशी पिता मगन नागवंशी उम्र 53 साल ग्राम खोरथा थाना गुरूर जिला बालोद(छ.ग.)

प्रकरण के आरोपी दौलत राम ठाकुर पिता गैंद सिंह ठाकुर उम्र 52 साल सा. मनौद हॉल डौण्डी लोहारा

जिला बालोद(छ.ग.) जो एम्स रायपुर में केंसर के ईलाज हेतु भर्ती था जो अपने डिसचार्ज बाद अपने निवास डौण्डी लोहारा जिला बालोद(छ.ग.) से माननीय हाईकोर्ट बिलासपुर से अग्रीम जमानत कराने से प्रकरण में आरोपी को दिनांक 30/07/2022 को फार्मल गिरफतारी कर जमानत पर रिहा किया गया है।

गिरफतारी दिनांक 30/07/2022 को गिरफ्तार आरोपी का नाम व्‌ पता

03.दौलत राम ठाकुर पिता गैंद सिंह ठाकुर उम्र 52 साल सा. मनौद हॉल डौण्डी लोहारा जिला बालोद(छ.ग.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *