google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

शराब बिक्री मामले में भाजपा की साख पर धब्बा लगा तो जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मामले ने कांग्रेस विधायक व मंत्री श्रीमती भेंडिया की मुसीबत बढ़ाई

लगातार दो चुनावो में हारने वाली भाजपा के पास कांग्रेस को घेरने कोई रणनीति नही दिख रहा,शराबबंदी को लेकर ही आवाज उठाते रहे लेकिन वो मुद्दा भी जिला महामंत्री के बेटे ने छीना

बालोद/ डौण्डी लोहारा :- बालोद जिला के डौण्डी लोहारा विधानसभा में इन दिनों दोनों बड़े राजनीतिक दल कांग्रेस व भाजपा की चर्चा आमजनता के बीच बनी हुई है। चाहे वो शहर हो नगर हो या ग्रामीण क्षेत्र दोनों प्रमुख पार्टियों के खूब चर्चे है। अब पहले हम भाजपा की बात कर ले तो डौण्डी लोहारा विधानसभा क्षेत्र में शराबबंदी व नगर में खुले शराब दुकान को लेकर भाजपा के नेता वर्तमान कांग्रेस सरकार में मंत्री व क्षेत्रीय विधायक को आड़े हाथों लेकर आरोप प्रत्यारोप व बयानबाजी कर क्षेत्र में शराब को लेकर राजनीतिक घेराबंदी करने का लगातार प्रयास कर रहे थे।व इनके हाथों में एक यही मुद्दा बड़ा नजर आ रहा था व आने वाले चुनावों में बड़े स्तर पर इसको भाजपा जनता के बीच उठाने की कवायद कर सकता था।लेकिन बालोद जिला भाजपा के महामंत्री देवेंद्र जायसवाल के पुत्र के अवैध शराब बेचते पकड़े जाने पर व कानूनी कार्यवाही होने पर जिस तरह कांग्रेस के संगठन नेता रतिराम कोसमा व गुंडरदेही विधायक कुंवरसिंह निषाद ने भाजपा पर हमला बोला व जिला महामंत्री के बेटे के द्वारा ही शराब बिक्री किये जाने के मामले को जोरशोर से उठाया उससे डौण्डी लोहारा क्षेत्र में भाजपा की किरकिरी जरूर हो रहा है। शराब बिक्री पर भाजपा के जिला के बड़े नेताओं के इस मामले में कोई भी प्रतिक्रिया सामने नही आया ।व भाजपा के नेता इस शराब बिक्री प्रकरण से बैकफुट पर नजर आ रहे है। शराबबंदी पर आवाज उठाने वाले भाजपा के नेता मौन साधना में दिख रहे है।

वही डौण्डी लोहरदगा कांग्रेस संगठन के साथ ही क्षेत्रीय विधायक व मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया के सामने वनांचल क्षेत्र रेंगाडबरी सहित 7 ग्रामों के ग्रामीणों ने 3 सूत्रीय मांगों को उठाकर नई मुसीबत पैदा कर दिया है। आखिर हम ऐसा क्यों कह रहे तो देखिए डौण्डी लोहारा क्षेत्र के मंगचुवा व रेंगाडबरी गाँव मे लोग जिला सहकारी केंद्रीय बैंक खोलने की मांग कर रहे है। जो कि एक बड़ा मुद्दा व राजनीतिक बवाल बन गया है। बैंक खोलने के लिए दोनों गांव के ग्रामीण अपनी अपनी लॉबिंग कर रहे जो परेशानी का कारण बन गया है। ग्राम रेंगाडबरी के ग्रामीण जंहा अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे है। व काफी आक्रोशित है। वही मंगचुवा क्षेत्र के लोग बैंक को मंगचुवा में खुलवाने की बात कह रहे है। अब विधानसभा क्षेत्र के दोनों बड़े ग्रामो से बैंक को लेकर आ रहे मांग ने मंत्री महोदया के सामने बड़ा ही अड़चन पैदा कर दिया है। कि आखिर वो किनके साथ खड़ी हो क्या करे और क्या नही दोनों ही स्थितियों में राजनीतिक नुकसान की संभावना दिखाई दे रहा है। जो आने वाले चुनावों में स्पष्ठ रूप से सामने आएगा । जो कि कांग्रेस के सामने बड़ी चुनौती बनकर सामने आया है। क्योंकि एक बड़ा वोटबैंक वन्य क्षेत्रों से कांग्रेस को प्राप्त होता रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *