
संवादाता राजेश कौशल
कांकेर: समाज के अध्यक्ष एम आर सोरदे निवासी गुरूर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि महरा /माहरा जाति का मामला वर्तमान में उच्चन्यायालय के समक्ष लंबित है। बावजूद उच्च स्तरीय छानबीन समिति तथा कुछ क्षेत्रों के राजस्व अधिकारियों द्वारा मनमानी कर बे-वजह प्रमाणपत्र निरस्त करने की बात कर परेशान किया जाता है!
भविष्य में समाज इस मुद्दे को लेकर आंदोलन करने की तैयारी में है। आज जाति प्रमाण पत्र नहीं बनने से समाज के पढ़ने वाले बच्चों को छात्रवृत्ति, एडमिशन से लेकर नौकरी आदि में आरक्षण का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि हम शासन से अनुरोध करते हैं कि महरा /माहरा का जाति प्रमाण पत्र बिना किसी रोकटोक के प्रदान किया जाए। वरना समाज के लोगों को उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
उन्होंने समाज के सभी बुद्धिजीवी शिक्षित नवजवानों से आग्रह किया कि क्षेत्र में समाज को मजबूत करने के लिए अपनी अधिक से अधिक सहभागिता समाज में दें
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904