
बालोद 02 अगस्त 2022
जिला मुख्यालय बालोद स्थित सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में मरम्मत एवं सुधार का कार्य नियमानुसार पूर्ण किया जाएगा। नगर पालिका परिषद बालोद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने बताया कि स्टेडियम में घास लगाने हेतु काली मिट्टी डालने का कार्य किया जा रहा है। विगत सप्ताह लगातार बारिश होने के कारण घास लगाने के कार्य में अवरोध उत्पन्न हुआ है। घास लगाने का कार्य शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि नगर पालिका द्वारा स्टेडियम को संरक्षित एवं सुरक्षित रखने हेतु सतत् कार्य जारी है। स्टेडियम की साफ-सफाई का कार्य समय-समय पर किया जाता है और देखरेख हेतु कर्मचारी भेजी जाती है। उन्होंने बताया कि पूर्व वर्षों में स्टेडियम में दर्शकों के बैठने हेतु शेड निर्माण किया गया था। जो प्राकृतिक आपदा से क्षतिग्रस्त हुआ है, जिसके मरम्मत, सुधार कार्य हेतु शासन से राशि की माॅग की गई है। उन्होंने बताया कि राशि प्राप्त होने के पश्चात् नियमानुसार मरम्मत एवं सुधार कार्य पूर्ण किया जाएगा।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904