Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

लूट सके तो लूट प्रदेश में है खुली छूट, मामला पैसा जमा करने या फिर नौकरी दिलाने के नाम पर चल रहा ठगी व धोखाधड़ी का खेल

गोरे लाल सोनी की रिपोर्ट

बालोद जिला के अंदर हाल ही में धोखाधड़ी, ठगी के मामले सामने आए है। बैंक हो चाहे पोस्टआफिस या अन्य चिटफंड,शेयर में पैसा दौगुना करने का विषय या नौकरी लगाने की बात कहकर लाखो रुपये की ठगी ऐसे केस लगातार सामने आ रहे है। व आमजनता इन ठगबाजो के जाल में भी फंस रहे है। अब इसमे ऐसा नही की पुलिस कार्यवाही नही कर रही है। जो मामला पुलिस तक पहुंच रहा उसकी जांच हो रहा वही कार्यवाही कर अन्य दूसरे प्रदेशों से भी ऐसे गुनहगारों को पकड़ कर लाया जा रहा है। लेकिन कई और लोग भी ऐसे अपराध में शामिल होंगे जो अभी पुलिस की पकड़ से दूर होंगे ब बचे होंगे।

बालोद जिले के अंदर ऐसे मामलों में तेजी आया है। व आम नागरिक जिनका खून पसीने की गाढ़ी कमाई का रकम जमा पूंजी इन दलाल खोरो के द्वारा अपने मायाजाल फंसाकर लूट ले रहे है। ऐसे धोखेबाजी करने वाले लोग जरूरतमंद व भोले इंसान को अपने जाल में इस कदर फसा लेते है कि पढ़े लिखे लोग भी इनके चंगुल में आ जाते है। छत्तीसगढ़ में इस तरह की कई घटनाएं सामने आ रहा है। जिस पर अनेक पढ़े लिखे लोग इनके मायाजाल में फंसकर नौकरी के नाम पर अपना सर्वत्र जमापूंजी लुटाते आ रहे है। अब सवाल यह उठ रहा कि क्या एक मात्र डौंडी के धनकर के द्वारा यह किया जा रहा है ? ऐसा नही है। अगर इस मामले की सही तरीके से लेखा जोखा का परीक्षण पुलिस विभाग द्वारा निष्पक्ष रूप से किया जाएगा तो अनेक मामले और सामने आएगा। डौंडी नगर के पार्षद पुत्र का धोखाधड़ी का मामला पहला नही है ।सूत्रों की जानकारी की माने तो नगर में कुछ और लोग भी है। जो कई गरीब , सक्षम व नौकरीपेशा लोगो को अपने खुद के जाल में फंसाकर करोड़ो रुपयों का आहरण उनसे कर लिया गया है । गौर करने की बात यह है। कि ऐसे लोगो की कोई भी शिकायत अभी तक नही हुई है। और जिन्होंने इसकी शिकायत यदि की भी है तो बोलती बंद कर दी गई है। लेकिन बहुत जल्द ऐसे चेहरे को शासन व प्रशाशन के समक्ष लाया जावेगा। और लोगो को आर्थिक नुकसान से बचाने का काम किया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *