Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

हमर तिरंगा अभियान को सफल बनाने
जिला प्रशासन ने की पुख्ता तैयारी
कलेक्टर ने खरीदा तिरंगा


हमर तिरंगा अभियान को सफल बनाने
जिला प्रशासन ने की पुख्ता तैयारी
कलेक्टर ने खरीदा तिरंगा, अभियान में सभी की अनिवार्य भागीदारी सुनिश्चित करने का दिया संदेश
बालोद 03 अगस्त 2022
हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बालोद जिले के सभी घरो में तिरंगा लगाने हेतु कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिले में चलाए जा रहे हमर तिरंगा अभियान को सफल बनाने हेतु जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियाॅ सुनिश्चित की जा रही है। कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने इस अभियान में पूरे जिलेवासियों की अनिवार्य भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश देने के लिए आज कलेक्टोरेट परिसर में महिला स्वसहायता समूह द्वारा लगाए गए स्टाॅल में पहुॅचकर तिरंगा खरीदा। इस दौरान कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित सभी लोगों को अनिवार्य रूप से तिरंगा खरीदकर हमर तिरंगा अभियान में सक्रीय भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा जिले के प्रत्येक घरों में तिरंगे की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु पर्याप्त मात्रा में तिरंगा तैयार किया जा रहा है। कलेक्टर के निर्देशानुसार बिहान के महिला स्वसहायता समूह और लाईवलीहुड काॅलेज आदि के माध्यम से समुचित मात्रा में तिरंगा तैयार कराया जा रहा है। इस दौरान जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती शीतल बंसल आदि मौजूद थे।
कलेक्टोरेट के सभी अधिकारी, कर्मचारियों तथा आगन्तुकों को तिरंगा उपलब्ध कराने हेतु कलेक्टोरेट परिसर में महिला स्वसहायता समूह द्वारा लगाए गए स्टाॅल में बड़ी संख्या में खरीददार पहुॅच रहे हैं। उपसंचालक पंचायत श्री आकाश सोनी ने बताया कि कलेक्टोरेट कार्यालय में तिरंगा खरीदी हेतु प्रातः 10.30 बजे से शाम 05.30 बजे तक उपलब्ध है, खरीदे गए तिरंगे का भुगतान आॅफलाईन व आॅनलाईन माध्यम से किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *