Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कलेक्टर ने किया ‘बालोद बाजार‘ रिटेल शाॅप का औचक निरीक्षण



बालोद 03 अगस्त 2022
कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने आज जिला मुख्यालय के समीप बालोद-झलमला मुख्य मार्ग पर स्थित ‘बालोद बाजार‘ रिटेल शाॅप का निरीक्षण कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया। उन्होंने ‘बालोद बाजार‘ रिटेल शाॅप में विक्रय हेतु रखे गए उत्पादों व वस्तुओं का अवलोकन किया और आवश्यक दिशानिर्देश दिए। उन्होंने ‘‘बालोद बाजार‘‘ में समूहों द्वारा किए जा रहे पैकिंग कार्य, आचार व राखी निर्माण आदि कार्य का जायजा लिया। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने बालोद बाजार में कार्य कर रही स्वसहायता समूहों के सदस्यों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि बालोद बाजार के उत्पादों को छात्रावास, आश्रमो में आपूर्ति के साथ साथ एकलव्य स्कूलों एवं नवोदय विद्यालय में भी आपूर्ति करें। उन्होंने राखी तैयार कर रही समूहों के सदस्यों से कहा कि वे शासकीय कार्यालयों में स्टाल लगाने के साथ साथ ओपन मार्केट में विक्रय कर आय में वृद्धि करें। कलेक्टर ने ‘‘बालोद बाजार‘‘ परिसर में समूहों के लिए बनाए जा रहे वर्किंग शेड को जल्द से जल्द पूर्ण करने हेतु आरईएस के कार्यपालन अभियंता को निर्देश भी दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *