स्थानीय लोगो को परिवहन कार्य,युवाओं को रोजगार,दल्ली में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा,सीएसआर तथा डीएमएफ से खनन प्रभावित क्षेत्रों को पेयजल,शिक्षा,स्वास्थ्य के लिए राशि मिले :-मोहन मंडावी।

कांकेर सांसद श्री मोहन मंडावी ने केंद्रीय इस्पात व नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से दिल्ली में भेंटकर क्षेत्र की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।
दिनांक 4.8. 22 को दिल्ली में कांकेर के सांसद श्री मोहन मंडावी ने दल्ली राजहरा जहां लोहे की खदान स्थित है लेकिन वर्तमान में यहां की आधी आबादी रोजगार की तलाश में पलायन कर रही है इस पलायन को रोकने तथा लोगों को रोजगार मुहैया कराने के लिए दल्लीराजहरा में प्रोसेसिंग प्लांट की सांसद ने मांग को प्रमुखता से रखा
स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड द्वारा संचालित दल्लीराजहरा के अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा की मांग सांसद मोहन मंडावी ने रखी। साथ ही सांसद ने परिवहन तथा खदान के कार्यों में स्थानीय लोगों को अवसर दिए जाने की मांग की है इसी तरह सीएसआर तथा डीएमएफ से खनन प्रभावित क्षेत्रों को स्वास्थ्य शिक्षा तथा पेयजल के क्षेत्र में अनुदान देने की मांग की। केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सांसद कांकेर के द्वारा मांग की गई सभी बिंदुओं पर आश्वस्त कर क्षेत्र भ्रमण साथ में करने की बात सांसद श्री मोहन मंडावी से कही।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904