Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

अवैध शराब बिक्री हेतु परिवहन करने वाले 01 आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही


दिनांक 04.08.2022
थाना रनचिरई क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब बिक्री हेतु परिवहन करने वाले 01 आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही।


संक्षिप्त विवरण:- घटना दिनांक 04.08.2022 को पुलिस को सूचना मिला कि ग्राम डीहीपारा तमोरा में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब थैला में लेकर अपने घर तरफ जा रहा है कि सूचना पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जितेन्द्रर कुमार यादव के मार्गदर्शन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री एस. एस. मौर्य के पर्यवेक्षण में तथा सउनि धनीराम ठाकुर के नेतृत्व में टीम गठित कर मौके पर जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किये जो अवैध रूप से शराब रखे आरोपी शुभम कुमार सागरवंशी पिता गैंदलाल सागरवंशी, उम्र 28 वर्ष,‍ साकिन डीहीपारा तमोरा, थाना रनचिरई, जिला बालोद छ0ग0 को ग्राम डीहीपारा तमोरा में आरोपी के घर के सामने पकड़ा गया जिनके कब्जे से एक लाल गुलाबी रंग के थैला में (01) देशी मदिरा प्लेन शीलबंद 09 पौवा कांच की शीशी में प्रत्येक में 180 एम0एल0 भरा, प्रत्येक 80 रू0 (02) देशी मदिरा मसाला शीलबंद 06 पौवा कांच की शीशी प्रत्येक में 180 एम0एल0 शराब भरा हुआ प्रत्येक 110 रू0, (03) JAMMU SPECIAL WHISKY लिखा अंग्रेजी शराब 04 पौवा शीलबंद कांच की शीशी प्रत्येक में 180 एम0एल0 भरा हुआ प्रत्येक 120 रू0 (04) GOLDEN GOA लिखा अंग्रेजी शराब की 01 अध्दी कांच की शीशी शीलबंद जिसमें 375 एम0एल0 शराब भरा हुआ कीमती 220 रू0, कुल 3.795 बल्क लीटर प्लेन, मसाला एवं अंग्रेजी मदिरा कुल कीमती 2080 रू0 को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 93/2022 धारा 34 (1) (क) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर प्रकरण जमानतीय होने से जमानत मुचलका पर रिहा किया गया।

।। गिरफ्तार आरोपी ।।

शुभम कुमार सागरवंशी पिता गैंदलाल सागरवंशी, उम्र 28 वर्ष,‍ साकिन डीहीपारा तमोरा, थाना रनचिरई, जिला बालोद छ0ग0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *