
बालोद जिला के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा को आदिवासी युवा नेतृत्व पर भरोसा जताने से मिलेगा लाभ,डौण्डी,डौण्डी लोहारा,दल्ली राजहरा,गुंडरदेही,गुरुर के आदिवासी समाज के बीच खुशी की लहर
रायपुर/डौण्डी लोहारा CG24 aajtak news :- भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन ने कल देर शाम पार्टी संगठन में कई नए पार्टी प्रवक्ताओं की नियुक्ति की जिसमे अजय चंद्राकर मुख्य प्रवक्ता के साथ साथ पूर्व मंत्री केदार कश्यप,राजेश मूणत, व कई अन्य नेताओं के साथ साथ धमतरी विधायक रंजना साहू, व बालोद जिला के डौण्डी लोहारा विधानसभा क्षेत्र से युवा आदिवासी नेता व बालोद जिला पंचायत के प्रथम जिला अध्यक्ष रहे देवलाल ठाकुर को प्रदेश संगठन ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। देवलाल ठाकुर बालोद जिला में कांग्रेस सरकार के जनविरोधी नीतियों की खुलकर आलोचना करते रहे है। वही प्रदेश सरकार की मंत्री व कांग्रेस विधायकों के खिलाफ भी क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर काफी आक्रोशित रहे है। व जनता की मांग को लेकर लगातार सड़क की लड़ाई लड़ रहे है। बालोद जिला में बेबाक टिप्पणी व दमदारी से आदिवासी हितों को लेकर भुपेश सरकार के विरोध में लगातार जनता से संवाद बनाने वाले इस युवा नेता को प्रदेश भाजपा संगठन ने छत्तीसगढ़ राज्य में पार्टी संगठन में प्रदेश प्रवक्ता बनाया है। जो बालोद जिला के संगठन के लिए आनेवाले चुनावो की दृष्टि से भी बड़ा निर्णय माना जा रहा है।

देवलाल ठाकुर बालोद जिला के भाजपा संगठन में सर्वमान्य आदिवासी नेताओ में शामिल हैं। वे एक ओर आदिवासी समाज संगठन के भी नजदीक है। वही बालोद जिला के आदिवासी समाज मे भी खासकर युवाओं में उनकी बड़ी पकड़ है। देवलाल ठाकुर वर्तमान परिवेश में हिंदुहितो को लेकर भी हिंदू संगठन के साथ मिलकर क्षेत्र में काम कर रहे व जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने के कारण प्रदेश संगठन के बड़े शीर्ष नेतृत्व की नजरों में आये व प्रदेश प्रवक्ता बनाये गए है।

देवलाल ठाकुर को प्रदेश संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिलने से बालोद जिला में जंहा आदिवासी समाज से एक बड़ा नेतृत्व मिल गया है। वही बालोद जिला संगठन से लंबे अरसे बाद कोई आदिवासी समाज के युवा को प्रदेश संगठन में बड़ा दायित्त्व देने से बालोद जिला में आमजनता व कार्यकर्ताओं में खुशी का वातावरण भी बना है। प्रदेश में आनेवाले चुनावों के मद्देनजर दमदार युवा नेताओ को आगे लाने की जो पहल हुई है। खासकर आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों वाले विधानसभा सीटों पर भाजपा को बड़ा लाभ मिल सकता है। पार्टी संगठन को डौण्डी लोहारा सीट से आदिवासी समाज से पार्टी को एक बड़ा चेहरा भी प्राप्त हो गया है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904