
- 02 आरोपियों के कब्जे से कुल 61 पौवा देशी प्लेन शराब बरामद
० शराब भट्ठी बंद के मौके पर अधिक दाम में बेचने के इरादे से लेजा रहे थे अधिक मात्रा में शराब
बालोद :- पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरिश राठौर निर्देशन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री राजेश बागड़े के पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी भापुप्रताव साव के नेतृत्व में टीम गठित कर अवैध शराब पर अंकुश लगाने अभियान कार्यवाही चलाया गया जिसके तहत थाना क्षेत्र में अवैध रूप से अधिक मात्रा में रखे दो आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में शराब पड़का गया जिनके खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 342) के तहत कार्यवाही कर मामला अजमानतीय होने से न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। कार्यवाही निम्नानुसार है (01) अप.क. 373/2022 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के प्रकरण में मुखबीर सूचना के आधार पर घटना स्थल शासकीय कॉलेज गुरूर के पास एक व्यक्ति द्वारा स्कूली बैग में अधिक मात्रा में शराब रखकर अधिक दाम में बिक्री करने के उद्देश्य से ले जाने की सूचना पर थाना गुरूर पुलिस द्वारा मौके पर जाकर रेड कार्यवाही किया गया दौरान संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ करने पर अपना नाम डोमार साहू पिता नंदलाल साहू उम्र 35 साल साकिन सरबदा थाना गुरूर का रहने वाला बताया जिसके कब्जे से 30 पौवा देशी प्लेन शराब कुल 5.400 बल्क लीटर कीमती 2400 रूपया एवं नगदी रकम 100 रूपया समक्ष गवाहन बरामद कर जप्ती किया गया, आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से वैधानिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। (02) अप.क. 374/2022 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के प्रकरण में मुखवीर सूचना के आधार पर घटना स्थल हिरवानी पेट्रोल पंप के पास मेन रोड में एक व्यक्ति द्वारा अधिक मात्रा में शराब रखकर बिकी करने के उददेश्य से ले जाने की सूचना पर थाना गुरूर पुलिस द्वारा मौके पर जाकर रेड कार्यवाही किया गया दौरान संदिग्ध व्यक्ति जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम संतानु कुमार सिघालिया पिता स्व0 विजय कुमार सिघालिया साकिन कननेवाड़ा थाना बालोद जिला बालोद का रहने वाला बताया जिसके कब्जे से 31 पौवा देशी प्लेन शराब कुल 5.580 बल्क लीटर कीमती 2480 रूपया समक्ष गवाहन बरामद कर जप्ती किया गया, आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से वैधानिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना गुरूर से सउनि विश्वजीत मेश्राम, प्र.आर.नर्मदा कोठारी एवं आर. शेरअली,
योगेद्र सिन्हा, दीपक तिवारी एवं समस्त स्टाफ थाना गुरूर की सराहनीय भुमिका रही।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904