Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

विवेकानंद हाई स्कूल डौंडी में एक दिन पूर्व रक्षाबंधन पर छात्राओं ने छात्रों को बांधी राखी

डौंडी – भाई बहन का पवित्र रिश्ता का त्यौहार रक्षाबंधन केवल घर – परिवार तक ही सीमित नही रहता। इसे कुछ भाई अपनी बहन ना होने से किसी पराये व जान पहचान को भी बहन का रिश्ता मानते आ रहे है। परंतु विवेकानंद हाई स्कूल डौंडी में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी एक दिन पूर्व रक्षाबंधन का पर्व छात्राओं ने स्कूल के छात्रों को अपना भाई मानकर इस विशेष पावन पर्व को रक्षा सूत्र बांधकर इसे निभाने व अपने बहनों को कभी ना भूलने की रीत निभाई गई, इस अवसर पर शाला में सर्वप्रथम माँ शारदा की छायाचित्र पर छात्राओं द्वारा गुलाल तिलक लगा पुष्प गुच्छ व द्वीप से आरती उतारकर पूजा अर्चना की गई l कार्यक्रम के प्रारम्भ में सरस्वती वंदना, राज्यगीत _ अरपा पैरी के धार के साथ प्रारम्भ किया गया l इस अवसर पर संस्था शाला प्राचार्य संतु यादव ने छात्र- छात्राओं के मध्य कहा कि
रक्षाबंधन पर्व की पौराणिक महत्व और वर्तमान परिस्थिति के अनुसार अपने भाई – बहन की पवित्र रिश्ता का यह पर्व के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण, माता – पिता, अपने बड़ों का सम्मान और देखरेख, आसपास के वातावरण की संरक्षण, विभिन्न कुरीतियों से बचना, घातक बीमारियों से बचाव आदि की सजगता, धार्मिक भावनाओं का सम्मान सच्चे रूप में रक्षाबंधन के पर्व के महत्व को सार्थक बनाता है इस पर हम सभी को सहयोग बनाए रखना है विद्यालय परिवार, पालक समिति, संचालन समिति की ओर से समस्त पालकों छात्रों और गणमान्य नागरिकों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं गई इस कार्यक्रम में , संस्था प्रमुख एस. आर. यादव , शिक्षक शिक्षिकाएं_ एच. के.
लेनपांडे, श्याम सिंह दावरे, नेमीचंद, भूपेंद्र, गौरव, बिन्नी ठाकुर, चित्ररेखा, हेमलता, एकता, ममता ठाकुर ममता भूआर्य,भुवनेश्वरी, संगीता, पूर्णिमा, निगम आदि उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *