Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

मकान निर्माण हेतु लाये गये मशीनों की कर ली चोरी,आरोपी पुलिस गिरफ्त में

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 08/08/2022 को प्रार्थी घनश्याम साहू पिता स्व. रामलाल साहू उम्र 50 साल ग्राम खैरतराई थाना व जिला बालोद के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया जो पेशे से एक राजमिस्त्री है कि घटना दिनांक 08./08/22 के दरम्यानी रात में बुढापारा बालोद में गिरजा शंकर ठाकुर के नव निर्मित मकान बन रहा है जिसमें रखा रॉड कटर मशीन कीमती 13,000 रू, एक छोटा ग्लेन्डर मशीन एवं 11 नग ब्लेड कीमती 2830 रू, बड़ा कटर मशीन का ब्लेड 03 नग कीमती 450 रू., 03 बंडल वायर काला सफेद रंग कीमती 2500 रू, 01 नग लोहे का रॉड कीमती 1000 रू कुल जुमला रकम 19,780 रू. को कोई अज्ञात चोर के द्वारा चोरी करने की रिपोर्ट पर थाना बालोद में अपराध कमांक 354/22 धारा 457, 380 भादवि का अपराध पंजीबद कर अज्ञात आरोपी का पता तलाश में लिया गया। अवैध रूप से शराब, गांजा की तस्करी को रोकने हेतु एवं क्षेत्र में बढ़ रहे चोरी की को रोकने हेतु पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज श्री बी.एन.मीणा के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक बालोद श्री जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद हरीश राठौर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद श्री प्रताक चतुर्वेदी व थाना प्रभारी बालोद के द्वारा थाना स्तर पर एक विशेष टीम तैयार किया गया। दिनांक 09/08/2022 को थाना बालोद में थाना प्रभारी के द्वारा क्षेत्र में बढ़ते चोरी को देखते हुऐ रात्रि गस्त बढ़ाकर आउटर बाईक पेट्रोलिंग लगाकर सुन सान जगह एवं नव निर्मीत मकान बनने की जगह पर पेट्रोलिंग करते समय एक नव निर्माण मकान में हलचल नजर आने से उस घर को चारो तरफ से घेराबंदी करने से एक संदेही व्यक्ति मिले जिसका नाम पता पुछने पर फलेश्वर उर्फ रवि पिता स्व. रामचरण यादव उप्र 22 साल साकिन वार्ड क 18 शिकारीपारा बालोद थाना व जिला बालोद के कब्जे से एक बड़ा पावर रॉड कटर मशीन कीमती 13,000 रू, एक छोटा ग्लेन्डर मशीन एवं 11 नग ब्लेड कीमती 2830 रू, बड़ा कटर मशीन का ब्लेड 03 नग कीमती 450 रू., 03 बंडल वायर काला सफेद रंग कीमती 2500 रू, 01 नग लोहे का रॉड कीमती 1000 रू कुल जुमला रकम 19,780 रू. को बरामद कर थाना लाकर विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उक्त चोरी को रोकने में थाना बालोद के समस्त अधिकारी /कर्मचारीयों की विशेष सराहनीय “ रही है। अपराध क्रमांक 354/2022 धारा धारा 457, 380 भादवि आरोपी का नाम फलेश्वर उर्फ रवि पिता स्व. रामचरण यादव उम्र 22 साल साकिन वार्ड क् 18 शिकारीपारा बालोद थाना व जिला बालोद बरामद सामग्री एक बड़ा पावर रॉड कटर मशीन कीमती 13,000 रू, एक छोटा ग्लेन्डर मशीन एवं 11 नग ब्लेड कीमती 2830 रू, बड़ा कटर मशीन का ब्लेड 03 नग कीमती 450 रू., 03 बंडल वायर काला सफेद रंग कीमती 2500 रू, 01 नग लोहे का रॉड कीमती 1000 रू कुल जुमला रकम 1 19,780 रू. को बरामद किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *