
डौंडीलोहारा :- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डौंडीलोहारा ने महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री के साथ कांग्रेस के पदाधिकारियों को साथ लेकर बुधवार को सिर पर गांधी टोपी और हाथ में तिरंगा थाम कर आजादी की गौरव भारत जोड़ो पदयात्रा निकाल कर ग्राम खेरथा बाजार, सिरपुर, आसरा, अछोली, सोरली, खैरीडीह का पद यात्रा करते हुए दोपहर 3 बजे सम्बलपुर (लो.) पहुंच कर यात्रा को विश्राम दिया गया। कैबिनेट मंत्री अनिला भेंडिया ने जब खेरथा बाजार पहुंची तो उपस्थित जन समुदाय ने भारत माता की जयकारा के साथ कैबिनेट मंत्री अनिला भेंडिया को पूजा स्थल पर ससम्मान आगवानी कर ले गये। जहां कैबिनेट मंत्री ने कांग्रेस के साथियों के साथ इंदिरा गांधी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आजादी की गौरव गाथा किसी से छुपी नहीं है। आजादी दिलाने में कांग्रेस का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता । तिरंगा हमारा आन बान शान का प्रतीक है । उस तिरंगा की शान को बनाये रखने हम सबकी जिम्मेदारी है। आज आप सबने हमारी पार्टी के साथ तिरंगा यात्रा में शामिल होकर तिरंगा का सम्मान किया है। जिसके लिए मैं सभी का धन्यवाद ज्ञापित करती हूं।

ग्राम खेरथा बाजार में मंत्री प्रतिनिधि अनिल लोढा ने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से कांग्रेस जनता के बीच पहुंच कर आजादी दिलाने में कांग्रेस के योगदान को बता कर उस आजादी को बनाये रखने प्रेरित कर रहे हैं। ये हमारे देश का आन बान शान है। उन्मुक्त गगन में ये तिरंगा शान से लहराते रहे। आपसी भाईचारा के साथ कांग्रेस के भारत जोड़ो पदयात्रा के दौरान गांव गांव में ग्रामीणों व महिला समूहों ने पद यात्रियों का पुष्प वर्षा व गुलाल लगाकर सम्मान किया। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर ने कहा कि हमारे पार्टी के लोगों ने गुलामी की जंजीरों से देश को आजाद कराने में विशेष योगदान दिया है । जिसे कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हस्तीमल सांखला, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोपाल प्रजापति, जनपद सदस्य माधोगिरी गोस्वामी, चंद्रशेखर चुरेन्द्र, मेघनाथ साहू, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे। जैसे ही खेरथा बाजार से पूजा अर्चना कर पद यात्रा आगे ग्रामों के लिये बढ़ने लगी तो देखते ही देखते ग्रामीणों की जन सैलाब उमड़ कर पद यात्रा में रेल की डिब्बे की भांति जुड़ते गये। ग्राम की सरहद में पहुंचने के पूर्व ही ग्रामीण पद यात्रा में शामिल होने उत्सुक दिख रहे थे। कैबिनेट मंत्री अनिला भेंडिया ने पद यात्रियों के साथ जब रघुपति राघव राजाराम गाते हुए आगे बढ़ रही थी तो महिलाओं ने घर से गांव की गली में निकल कर पद यात्रियों का सम्मान करते नजर आये। रिमझिम बारिश के बावजूद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पद यात्रा को सफल बनाने अडिग रहे।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904