ब्रेकिंग – राखी बांधना छोड़ महिलाओं ने कर दिया शासकीय शराब भट्टी का घेराव , जानिए क्यों ?

गोरेलाल सोनी की खबर
डौंडी – आज रक्षाबंधन का पावन पर्व है जहाँ बहने सुबह से शाम- रात तक अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने का कार्य कर रही है। लेकिन डौंडी नगरपंचायत के वार्ड क्रमांक 12 की महिलाएं अपने भाइयों को राखियां बांधने नही निकली बल्कि दारू भट्टी का ही घेराव कर दिया। खबर पाते ही डौंडी पुलिस पहुँची मौका स्थल, प्रदर्शनकारी महिलाओं की मांग पर चखना दुकानों को तत्काल बंद करवाया गया। वही ग्रामीणों की मांग थी कि शराब दुकान को भी अन्यत्र स्थल संचालित कराई जावे। जिस पर इस प्रशासन द्वारा कहा गया कि यह कार्य उनका नही अब सोमवार को कलेक्टर जनदर्शन जाएंगे ग्रामीण । फिलहाल ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी गई कि दुबारा चखना दुकान खोलवाई जाती है तो होगी बड़ी आंदोलन।
दरअसल वार्ड नं चार के पार्षद पति अजय चौहान द्वारा दिनांक 15 -06- 22 को थाना प्रभारी के नाम आवेदन देकर शासकीय देशी- अंग्रेजी शराब दुकान के मुख्य मार्ग पर चल रहे अवैध चखना दुकानो को तत्काल प्रभाव से बंद कराने आवेदन दिया गया था। अजय चौहान का कहना है कि उस वक्त इसकी शिकायत एसपी कार्यालय को भी किया गया था। जहां एसपी कार्यालय द्वारा डौंडी थाना को एक सप्ताह में जांच व कार्यवाही रिपोर्ट देने कहा गया था। परंतु आज पर्यन्त तक कोई भी कार्यवाही नहीं कि गई, जिससे खफा वार्ड 12 नयापारा के महिला व पुरुष द्वारा चखना दुकानों को बंद कराने देशी- अंग्रेजी शराब दुकान का घेराव कर दिया गया।
ग्रामीणों का कहना है कि डौंडी नगरपंचायत वार्ड 13 व टेमरिया पारा एवं वार्ड 12 नयापारा के मुख्यमार्ग के मध्य में शासकीय शराब भट्टी संचालित है उक्त मार्ग में अवैध चखना दुकान संचालित की जा रही है। शराब भट्टी के बगल मणि कंचन केंद्र है जहां नगरपंचायत के कई महिलाओ का आनाजाना , स्कूली बच्चों एवं वार्डवासी महिलाओं का आना जाना लगा हुआ है। साथ ही इस मार्ग के दोनों किनारों पर किसानों का खेत लगा हुआ जहां महिलाएं कृषि कार्य मे लगी रहती हैं। इस मार्ग पर चखना दुकान होने से शराबियों का मुख्य अड्डा बन गया है जहाँ आये दिन लड़ाई झगड़े मारपीट व गाली गलौज आम बात हो गई है। जिससे इस मार्ग पर आने जाने वाली महिलाओं व स्कूली छात्राओं का चलना फिरना मुश्किल हो गया है। जिसकी शिकायत थाना से यह कि चखना दुकान बंद कराई जावे। पर फरियाद नही सुनी गई जिसके चलते ही शराब दुकान का घेराव करना पड़ा।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904