
(01 ) थाना रनचिरई क्षेत्रांतर्गत लोहे का एंगल चोरी करने का मामला।
(02) खेत में लगे लोहे का एंगल चोरी करते 01 आरोपी गिरफ्तार।
—000—
संक्षिप्त विवरण:- दिनांक 12.08.2022 को प्रार्थिया थाना उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम परसाही (टी) में स्वयं के नाम पर 0.94 रकबा खेत है। जिसमे फसल की सुरक्षा हेतु लोहे का एंगल लगाकर तार फेसिंग किया है, जिसे वर्ष 2022 के माह मई से दिनांक 12.08.2022 तक कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा लोहे के एंगल कुल 40 नग कीमती 12000 रू0 को चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना रनचिरई में अपराध क्रमांक 98/2022 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री एस. एस. मौर्य के पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी उप निरीक्षक यामन कुमार देवांगन के नेतृत्व में टीम गठित कर संदिग्ध आरोपी राजेंद्र कुमार जोशी पिता स्व. लोकनाथ जोशी, उम्र 28 वर्ष ग्राम परसाही (टी) से कड़ाई से पूछताछ करने पर लोहे का एंगल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी का मेमोरेंडम कथन लिया गया, जिस पर आरोपी ने बताया कि लोहे का एंगल चोरी कर फेरी लगाकर कबाड़ी का सामान लेने वाले अलग अलग व्यक्तियों के पास एक एक दो दो करके बेच दिया है, तथा पैसा को शराब पीकर खर्च कर दिया है। कुछ लोहे का एंगल खेत में छुपा कर रखा है बताने पर आरोपी के निशानदेही पर कुल 12 नग लोहे का एंगल को जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से दिनांक 12.08.2022 के 20:10 बजे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
।। गिरफ्तार आरोपी ।।
राजेंद्र कुमार जोशी पिता स्व. लोकनाथ जोशी उम्र 28 वर्ष ग्राम परसाही (टी), थाना रनचिराई, जिला बालोद
जप्त मशरूका- 12 नग लोहे का एंगल कीमती 4000 रू0।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904