
लोकार्पण के बाद सांसद ने कहा कि निर्माण में बड़ी गड़बड़ी ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही के लिए कहा तो मंत्री अनिला भेंडिया ने भी कहा कि कार्यवाही जरूर होगी
नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लोकार्पण अवसर पर आए प्रमुख अतिथियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी हुआ वही अतिथियों ने केंद्र में वृक्षारोपण भी किया

डौण्डी लोहारा के इस नवीन केंद्र के अंतर्गत 8 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 2 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है।

डौण्डी लोहारा :- आज डौण्डी लोहारा नगर के लिए बने नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण क्षेत्र की विधायक व प्रदेश में मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया ,कांकेर सांसद मोहन मंडावी के हाथों सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम स्थल में सर्वप्रथम मंत्री अनिला भेंडिया पहुंची फिर सांसद मोहन मंडावी पहुंचे व लोकार्पण कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।

कार्यकम में मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया ने कहा कि – व्यवस्था में सुधार की कोशिश सरकार कर रही है। डॉक्टरों की रिक्त व्यवस्था भी पूरी होगी,क्षेत्र में लगातार होते दुर्घटना से इस केन्द्र में मिलेगा लाभ ,कम उम्र में भी बड़ी बीमारी का कारण भी खानपान में बदलाव है। बरसाती बीमारियों के लिए भी स्वास्थ्य विभाग सतर्क दवाइयों का वितरण हो रहा।हाट बाजार क्लिनिक योजना का सभी लाभ उठायें बस्तर जैसे क्षेत्र से मलेरिया के रोकथाम के लिए बड़े कदम उठाए गये है। अस्पताल में मरीजों से अच्छा व्यवहार हो,जनता का एहसान की हम आज बड़े पदों पर काबिज है। 30 बिस्तर से आगे भी 50 बिस्तर के लिए काम करेंगे।ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही के लिए भी कहूंगी ।

सांसद मोहन मंडावी ने कहा :- इलाके के लिए गौरव की बात लेकिन डॉक्टरों की व्यवस्था जरूरी है। 2 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से बना यह अस्पताल में भारी गड़बड़ी,ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही होना चाहिए कलेक्टर से भी करुंगा,केंद्रीय मंत्रालय को भी पत्र लिखूंगा चर्चा शराब आदिवासियों की संस्कृति नही है। शराब बीमारी का प्रमुख कारण ,सुसेन वेद रावण का डॉक्टर था लेकिन बावजूद रामजी ने लक्ष्मण का इलाज रावण के वैद राज से कराया क्योंकि डॉक्टर का कोई शत्रु नही होता उनके लिए सभी एक समान होते है। पीठ पीछे बोलने वाला सांप के समान होता है। जो बोलना है। सामने बोलना चाहिए। आदमी को तोड़ने का नही जोड़ने का काम हो, लोक संस्कृती, लोक साहित्य को बचाओ,हमलोग कका भतीजा लोकसभा चुनाव लड़े लेकिन जीत हार के बावजूद भी कटुता का व्यवहार नही है। पद सेवा के लिए मिला है। जिंदगी में हम जनता की सेवा करेंगे। हम क्षेत्र विकास के लिए हम लड़ेंगे।
2 करोड़ 50 लाख की बड़ी लागत से नगर से 1 किलोमीटर दूर बना है। नवीन सामुदायिक भवन जो कि ग्राम सिवनी में एकलव्य कालेज के सामने बना है।

कार्यक्रम के पूर्व कोरोना टीकाकरण के लिए भी जागरूकता संदेश दिनेश खर्कवाल ने दिया व कहा कि कोरोना से बचाव के लिए टिका जरूरी है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष चन्द्रप्रभा सुधाकर,बालोद मंडी अध्यक्ष भोलाराम देशमुख,जिला पंचायत सदस्य होरीलाल रावटे, ब्लाक अध्यक्ष गोपाल प्रजापति,हस्तीमल सांखला,प्रकाश राव,हर्षित जैन,केशव,शर्मा मेघनाथ साहू,माधोगिरी गोस्वामी,लक्ष्मण भंडारी, साहित्यकार जगदीश देशमुख,धीरेंद्र टांक,इकबाल अरोरा,जनपद सदस्य लक्ष्मी भोयर,झुमुक परसाई,अजेंद्र साहू,गुलाब भंसाली,गोविंद चंद्राकर सहित अन्य राजनीतिक संगठन के लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर आयोजन स्थल में जिला पंचायत सीईओ श्रीवास्तव, एडीएम भूपेंद्र श्रीवास,जिला चिकित्सा अधिकारी मंडल,,सीएसपी राजहरा मनोज तिर्की,थाना प्रभारी डौण्डी लोहारा टी एस पट्टावी,तहसीलदार दीपिका देहारी, खण्ड चिकित्सा अधिकारी विनोद चौरका,गौतम सिन्हा सहित अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी कार्यक्रम में शामिल रहे।
जिला चिकित्सा अधिकारी मंडल :- 2 लाख 50 हजार आमजनता को मिलेगा स्वास्थ्य लाभ,6 बिस्तर का नया ट्रामा सेंटर बनेगा,आर्थोपेडिक सर्जन की उपलब्धता होगी, आवश्यक उपकरणों की सुविधा जल्द मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगा
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904