Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

गोस्वामी तुलसीदास जयंती समारोह 21 अगस्त हीरापुर ( बालोद )के भव्य दुर्गा मंच में होगा,छत्तीसगढ़ मानस संगठन का राज्यस्तरीय आयोजन

छत्तीसगढ़ मानस संगठन का राज्यस्तरीय संत शिरोमणि पूज्यपाद गोस्वामी तुलसीदास जयंती समारोह 21 अगस्त 2022 दिन रविवार को सुबह 9 बजे से बालोद से लगे हुये पवित्र ग्राम हीरापुर के भव्य दुर्गा मंच पर होना है। इस कार्यक्रम में वार्षिक सम्मेलन या वार्षिक अधिवेशन को भी समाहित किया गया है। छत्तीसगढ़ मानस संगठन से जुड़े राज्य के सभी जिलों के तथा अन्य राज्यों से भी जुड़े मानस प्रेमी भी आएंगे। किसी भी शर्त में इस आयोजन का समय संशोधित नहीं किया जाएगा। इस कार्यक्रम में,पंजीयन प्रमाण- पत्र ,आजीवन सदस्यता प्रमाण -पत्र, अन्य समस्त दस्तावेज आदि एवं वार्षिक पत्रिका श्रीराम- सेतु को नवीनीकरण करा चुके मानस प्रेमियों को वितरण किया जाएगा। इसके अलावा राज्य स्तरीय श्रीसीताराम प्रवचन महोत्सव, राज्य स्तरीय श्रीसीताराम भजन महोत्सव,राज्य स्तरीय श्रीसीताराम उद्घोषणा महोत्सव, राज्य स्तर के सभी आदरणीय आकलनकर्ताओं, छत्तीसगढ़ मानस संगठन हित में समर्पित काम करने वाले व्यक्ति व संस्थाओं को भी अलंकृत किया जाएगा। महर्षि वाल्मीकि सम्मान व माता शबरी सम्मान के लिये चयनित महामनाजनों को भी अलंकृत किया जाएगा। यंहा पर समस्त आगंतुकों के लिए जलपान ,भोजन व रुकने के लिये आवास की उचित व्यवस्था प्रदान की जा रही है। राज्य कोष में पर्याप्त राशि न होने से हम यात्रा भत्ता किसी को नहीं दे सकेंगे।1101 रु देकर आजीवन सदस्य बने लोगों को भी हम मंच पर उनका सदस्यता प्रमाण- पत्र अतिथियों के कर कमलों से वितरित करेंगे। छत्तीसगढ़ मानस संगठन के लिये देने वाली समस्त राशि राज्य कोष में ही जमा करें। नगदी देकर अथवा अन्य किसी व्यक्ति चाहे वो कोई भी पद में क्यों हो को देकर आप खुद के लिये समस्या उतपन्न न करें। श्रीसीताराम जी की कृपा से मेजबान बालोद जिले में ही लगभग दो दर्जन लोग आजीवन सदस्य बन चुके हैं।

आपलोग कौन- कौन कितनी संख्या में आ रहे हैं।यह जानकारी हमें प्रदान करें। ताकि उचित व्यवस्था हम प्रदान कर सकें।यंहा मानस संगोष्ठी और श्रीसीताराम जी के भजन आदि की अनवरत प्रस्तुतियां भी होती रहेंगी। कार्यक्रम का अंतिम स्वरूप तय होने के उपरांत आमंत्रण -पत्र को आपकी सेवा में प्रेषित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *