
डौंडी – शासकीय कंगला मांझी महाविद्यालय डौंडी छत्तीसगढ़ जिला बालोद के डौंडी ब्लाक में स्थित महाविद्यालय की कुल दर्ज संख्या 1062 है जिसमें 726 बालिकायें है जो कि महाविद्यालय के कुल दर्ज संख्या का 68.6% है डौंडी ब्लाक आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है। हाल ही में महाविद्यालय को NACC मूल्यांकन में B ग्रेड प्राप्त हुआ जो महाविद्यालय के लिए उपलब्धि का विषय है तथा महाविद्यालय में शिक्षा एवं अनुशासन की गुणवत्ता को दर्शाता है। चूंकि महाविद्यालय में विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों को स्नातक की पढ़ाई पश्चात स्नातकोत्तर की पढ़ाई हेतु अन्य क्षेत्र के महाविद्यालयों पर निर्भर होना पड़ता है ऐसी स्थिति में आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण एवं क्षेत्र के महाविद्यालय में MSC एवं M.COM की सुविधा नहीं होने के कारण कई विद्यार्थीयों को पढ़ाई से वंचित होना पड़ता है जिससे कई विद्यार्थियों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। महाविद्यालय में विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय में जंतु विज्ञान भौतिकी शास्त्र एवं वाणिज्य विषय के नियमित सहायक प्रध्यापक उपलब्ध है। आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र को आगे बढ़ाने एवं विशेषकर बालिकाओं की स्थिति को ध्यान में रखते हुए आगामी सत्र हेतु जल्द से जल्द विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय में जंतु विज्ञान भौतिकी शास्त्र रसायन शास्त्र, वनस्पतिविज्ञान, अंग्रेजी, गणित एवं वाणिज्य विषय में स्नातकोत्तर की कक्षाएं शुरू करने हेतु महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. यू.के. मिश्रा जी को आवेदन सौंपा गया।
जिसमें पूर्व छात्र कैलाश राज, निखिल भरद्वाज, नंदकिशोर, प्रवीण साहू ,छात्र पवन कुमार, लोकेश मिश्रा,इंद्राणी साहू, तृप्ति देवांगन,करणवीर, एवम अन्य भूतपूर्व छात्र उपस्थित रहे।।
इस प्रसाय हेतु महाविद्यालय के पूर्व छात्र एवम वर्तमान छात्र पूर्ण निष्ठा से लगे हुए हैं। और आगामी सत्र तक कक्षाएं संचालित हो इसके लिए निरंतर प्रयास करते रहेगें।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904