google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

52 पौवा व 24 नग अध्धी देशी शराब के साथ कोचिया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक जितेन्र यादव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर, के निर्देशन में जिले में अवैध व्यवसाय जुआ, सट्टा,, अवैध शराब के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रभारी उप पुलिस अधीक्षक (मुख्या) बालोद बोनीफॉस एक्का के मार्ग दर्शन मे थाना डौण्डीलोहारा पुलिस द्वारा आज दिनांक 18.08.2022 को आरोपी जीतु उर्फ जितेन्द्र गोस्वामी पिता मनहरण गोस्वामी उम्र 25 निवासी संबलपुर थाना डौण्डीलोहारा जिला बालोद के कब्जे से अवैध रूप से 24 नग अध्धी एवं 52 पौवा देशी प्लेन शराब किमती 8000/रूपये को मोपेड हिरो कम्पनी का डिस्टिनी स्कुटी वाहन कर. सीजी 24 एस 0983 में परिवहन करते पाये जाने पर आरोपी के विरूद्ध अप. क. 162/22 धारा 34(2) आब. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफूतार किया गया है जुर्म अजमानतीय होने से आरोपी को माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर पेश भेजा गया है। थाना डौण्डी लोहारा क्षेत्र में अवैध व्यवसायों के विरूद्ध निरंतर सक्‍त कार्यवाही जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *