google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

शासकीय स्कूलों में तिरंगा व छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर के लिए हो रही पैसे की उगाही ?

डौंडी – पूरे छत्तीसगढ़ राज्य के स्कूलों में 15 अगस्त हेतु तिरंगा झंडा एवं छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर के अलावा विद्यार्थी हाजिरी रजिस्टर 5 नग निःशुल्क, 1 टीसी बुक निःशुल्क, 2 नग दरी निःशुल्क प्रदाय कराई जा रही है। जिसके लिए शाला अनुदान ( आकस्मिक निधि ) से प्रायमरी स्कूलों को 25000 हजार व मिडिल स्कूलों को 50000 की राशि स्वीकृत कर पूर्व में शालाओं को प्रदान की जा रही थी। अब वर्तमान में स्कूलों की ओर से सामाग्री देने वाले दुकानदार के बैंक खाते में राशि जमा होने की जानकारियां हो रही है। इस संदर्भ में जब बालोद डीईओ व डौंडी बीईओ से चर्चा की गई तो बीईओ केके मेश्राम ने कहा कि यह उच्चाधिकारी ही बता पाएंगे वही बालोद डीईओ प्रवास ठाकुर से बात किये जाने पर उन्होंने कहा कि 15 अगस्त के तिरंगा की कीमत कौशल विकास के तहत 40 रु व छत्तीसगढ़ महतारी की स्कूलों में लगने वाली तस्वीर का अभी सही राशि तय नही की गई है। इसके लिए जिला कलेक्टर से दिशा निर्देश लेकर कार्य की जावेगी। इस ओर कुछ शिक्षकों का कहना है कि 15 अगस्त 2022 के लिए संकुल समन्यवक द्वारा तिरंगा का 50 रु लिया गया। तथा छत्तीसगढ़ महतारी की फोटो के लिए 190 रु राशि की डिमांड हो रही है। इस संबंध में जब बालोद डीईओ प्रवास ठाकुर से चर्चा की गई तो उन्होंने कहा कि कौशल विकास के तहत 15 अगस्त तिरंगा झंडा की कीमत स्कूलों से केवल 40 रु ही लेना है। यदि किसी भी स्कूल से 40 रु की जगह 50 रु लिया गया है तो इसकी जांच वे करवाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि 40 रु से अधिक तिरंगा की राशि नही लेना है जो भी अधिकारी या कर्मचारी इससे अधिक राशि स्कूलों से यदि लिया है। तो उस पर कड़ी कार्यवाही होना तय है। जिसके लिए स्कूली शिक्षकों को आगे आना होगा। अब बड़ा सवाल यह उठ रहा कि संकुल समन्यवक द्वारा तिरंगा झंडा की राशि 50 रु ली गई है। वही यही समन्वयक द्वारा सीएसी से छत्तीसगढ़ महतारी का तस्वीर 190 रु राशि देकर लेने कहा जा रहा है जिससे तमाम शिक्षकों के मध्य इस राशि को लेकर भृम पैदा हो रहा है। बहरहाल तिरंगा झंडा का 50 रु राशि लिए जाने की जांच डीईओ ठाकुर ने कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *