

बालोद 18 अगस्त 2022
कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शाम 04.30 बजे अधिकारी व कर्मचारियों को सद्भावना दिवस की प्रतिज्ञा दिलाई। अधिकारी, कर्मचारियों ने प्रतिज्ञा लिया कि मैं जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करूंगा। मैं पुनः प्रतिज्ञा करता हूॅ कि मैं हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाउंगा। प्रतिज्ञा लेने वालों में एडीएम श्री योगेन्द्र श्रीवास, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती शीतल बंसल, श्री अमित श्रीवास्तव सहित संयुक्त जिला कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी शामिल थे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904