Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति के लिए आवेदन हेतु अंतिम तिथि निर्धारित



बालोद 18 अगस्त 2022
अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थियों की योजना प्री मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक एवं मेरिट-कम-मीन्स छात्रवृत्ति हेतु पोर्टल प्रारंभ किया गया है। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त श्री के.एस.मसराम ने बताया कि इन योजना हेतु विभिन्न प्रक्रियाओं के लिए अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। जिसमें प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु 30 सितम्बर 2022, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु 31 अक्टूबर 2022 और व्यावसायिक और तकनीकी पाठ्यक्रमों के लिए मेरिट कम मीन्स स्काॅलरशिप सीएस हेतु 31 अक्टूबर 2022 अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *