google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

राजीव भवन ( कांग्रेस भवन) बालोद का लोकार्पण 20 अगस्त को,सोनिया,राहुल,भुपेश व मोहन मरकाम जुड़ेंगे कार्यक्रम में वर्चुअली


बालोद :-भारत के पूर्व प्रधानमंत्री ,भारत रत्न, आधुनिक भारत के स्वप्न दृष्टा ,स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की जयंती के अवसर पर राजीव भवन बालोद( कांग्रेस भवन) का लोकार्पण किया जाना है। इस वर्चुअल लोकार्पण कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी ,अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद श्री राहुल गांधी , छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री एवं नेता श्री भूपेश बघेल , छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम , (वर्चुअली) विशेष रुप से उपस्थित रहेंगे।
इस लोकार्पण कार्यक्रम मैं छत्तीसगढ़ शासन की कैबिनेट मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव श्री कुंवर सिंह निषाद संजारी बालोद विधानसभा विधायक एवं गृह निर्माण मंडल सदस्य, श्रीमती संगीता सिन्हा के साथ जिले के पूर्व विधायक डोमेंद्र भेंडिया पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा ,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोना देवी देशहरा ,उपाध्यक्ष श्री मिथिलेश नीरोटी नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा एवं बालोद जिला के समस्त वरिष्ठ नेतागण जिला कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारी गण, समस्त ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारी गण, जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के समस्त निर्वाचित कांग्रेस प्रतिनिधि गण, नगरी निकाय के समस्त कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष एवं पार्षद गण युवक कांग्रेस महिला कांग्रेस सेवादल आदिवासी कांग्रेस अन्य पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ खेल प्रकोष्ठ किसान कांग्रेश किसान मजदूर कांग्रेस, असंगठित कामगार कांग्रेश, इंटक के पदाधिकारी गण उपस्थित रहेंगे

समय–11:00 बजे
दिनांक–20/अगस्त/2022
स्थान—-राजीव भवन (कांग्रेस भवन )बालोद

 चंद्रप्रभा सुधाकर 
 अध्यक्ष 
 जिला कांग्रेस कमेटी बालोद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *