
देवरीबंगला / संसदीय सचिव व विधायक कुंवरसिंह निषाद शुक्रवार को ग्राम मनकी मैं राधा कृष्ण मंदिर के मूर्ति स्थापना तथा जन्माष्टमी पर्व कार्यक्रम में शामिल हुए। मंदिर में मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में राघोनवागांव, मनकी, सालहै, गणेश खपरी, कुआंगांव के यादव समाज के लोग शामिल हुए। समाज की महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकालकर अतिथियों का स्वागत किया। संसदीय सचिव ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण स्वयं हंसे लेकिन गोपियों को रुलाया। वे रणछोड़ कहलाए। भगवान श्री कृष्ण प्रकृति प्रेमी तथा गोपालक थे। जन्माष्टमी पर्व पर आयोजित कार्यक्रम को जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री केशव शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार, जनपद सदस्य केजूराम सोनबोईर, सरपंच पुरुषोत्तम उर्वशा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर प्रेमलाल यादव, गोकुल यादव, युगलकिशोर साहू, महामंत्री दुर्गा ठाकुर, पुनियाबाई ठाकुर, गोरेलाल साहू, संतोष यादव, अकबर साहू, जैनाबाई साहू, सागर साहू, ग्राम पटेल दिलीप साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। सरपंच ने ग्राम विकास के लिए विभिन्न निर्माण कार्यों की मांग की।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904