google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

नगर के हिंदी व अंग्रेजी माध्यम स्कूल के बच्चों ने धूमधाम से मनाया कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार

विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी
शासकीय प्राथमिक शाला डौंडीलोहारा अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार बडी धूूमधाम से मनाया गया। जिसमें स्कूल के सभी विद्यार्थियों ने बड़े उत्साहपूर्वक भाग लिया। कक्षा पहली व दूसरी के विद्यार्थी श्री राधा कृष्ण के रूप में सजकर बहुत ही प्यारे लग रहे थे। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा श्री राधा कृष्ण के जीवन से संबंधित कुछ विशेष दृश्य प्रस्तुत किए गए। जिसमें श्री कृष्ण का जन्म, कालिया नाग दहन, राधा और गोपियों संग रासलीला तथा कान्हा मटकी फोड़े आदि दृश्यों को बड़े ही अद्भूत ढंग से प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों द्वारा नृत्य तथा संगीत भी पेश किए गए। विद्यालय स्टाफ शिक्षको एवं पूरे समस्त बच्चों के द्वारा सामूहिक गरबा और श्री कृष्णा संगीत में स्कूल संगीत मय हो गया स्कूल में श्री कृष्ण का झूला भी सजाया गया जिसका आंनद पूरे स्कूल में श्री कृष्ण को झूला झुलाकर मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *