
डौंडी- दल्लीराजहरा से डौंडी जाने वाली मुख्य मार्ग पर चोहरापडाव नाका के पूर्व एक मोड़ ग्राम चिखली जाने का रास्ता मार्ग है। उक्त सड़क मार्ग में गत शुक्रवार शाम 7:30 बजे ठेमा खुर्द निवासी जनक लाल कावर अपने बाईक से गृह ग्राम की ओर लौट रहा था कि रास्ते मे लूटपाट की नीयत से ताक में बैठे अज्ञात युवकों द्वारा उनके सिर पर प्राणघातक हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गए। जिसकी ईलाज हेतु राह चल रहे कोंडेकसा के एक युवक ने डौंडी 108 को फोन लगाया । सूचना मिलते ही 108 मौका स्थल पहुँच घायल व्यक्ति को डौंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जिसका प्राथमिक उपचार करते हुए सिर पर पट्टी पैक कर बालोद जिला अस्पताल रेफर किया गया। जनकलाल कि सिर पर गंभीर चोट को देखते हुए बालोद जिला अस्पताल ने उन्हें राजनांदगांव डिस्टिक हॉस्पिटल ( मेडिकल कालेज) रेफर किया गया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। इससे पूर्व डौंडी अस्पताल के डॉक्टर रस्तोगी द्वारा गंभीर रूप से घायल जनकलाल का डेमो डंडे से वार करना बताया गया है जिसकी सूचना उन्होंने थाना को दे दी गई। खबर है कि आदिवासी डौंडी ब्लाक के उक्त मार्ग ज्यादातर सुनसान रहता है जहाँ लोगों की आवाजाही बाईक से ही होती रहती है। बाईक सवारों के पास रुपयों होने और इसे लूटने का प्लान कुछ अज्ञात नसेड़ी युवकों द्वारा पिछले कई महीनों से बनाया जा रहा है। उनके निशाने पर ज्यादातर माइंस व बीएसपी कर्मी रहते है जिनके पास उनकी मेहनताना महीने का रकम रखा जाता है। वही अन्य बाईक सवार भी दल्लीराजहरा से अपने घर की जरूरत सामाग्री लेने आवागमन करते है। सुनसान राह की इसी का फायदा अज्ञात असमाजिक बदमाशों द्वारा उठाया जा रहा है। तथा दिनदहाड़े व देर शाम इस मार्ग में इस तरह लूटपाट की योजना बनाकर बेफिक्र चल रहे है जिसकी शिकायत पीड़ित भी नही कर रहे। अब जनक लाल पर प्राणघातक हमला होने से आगामी समय इस मार्ग पर बड़ी घटना व इन लुटेरों की हौसला बढ़ने से इंकार नहीं किया जा सकता।
ऐसी किसी घटना की रिपोर्ट थाना में कराया जाना चाहिए, अब मामला संज्ञान में आ रहा है तो उक्त मार्ग पर पुलिस गश्त होगी।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904