

छत्तीसगढ़ मानस संगठन का ग्राम हीरापुर जिला बालोद के दुर्गा मंच पर भव्य आयोजन हुआ।राज्य स्तर के पदाधिकारियों के साथ -साथ राज्य की लगभग सभी मंडलियां शामिल हुई।
सुबह 10 बजे से श्री सीताराम जी के दरबार में पूजन-अर्चन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ मानस संगठन के प्रदेश अध्यक्ष चंपेश्वर सिंह राजपूत थे। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों से कहा कि, संगठन की सफलता और असफलता संगठन के सभी लोगों के सम्मिलित प्रयास से ही तय होते हैं। अभी हमारा यह संगठन अन्य सभी संगठनों से आपको बेहतर नजर आता है ;परंतु क्या इसे और बेहतर नहीं किया जा सकता?आप चिंतन कीजिये कि ,आपने अभी तक संगठन के विकास के लिये क्या योगदान दिया है?आप क्या -क्या कर सकते हैं ? हमारी गति अगर सही दिशा में -सही क्रम में है ,तो आप इस सफलता में सहभागी हैं ,और अगर संगठन कहीं से कमजोर होता है ,तब भी आपलोग इस नकारात्मकता के जिम्मेदारी से बच नहीं सकेंगे।केवल मंच पाने के लिये न आप हमसे जुड़े हैं और न ही हमने जोड़ा है।समाजिकता के क्षेत्र में जनउपयोगी कार्य करना भी हमारा लक्ष्य है।मण्डलियों की मानस आयोजन से जुड़े सभी परेशानियों को तो हम सब मिलकर दूर करेंगे ही ,पर समाज के अपने मानस -यात्रा से जुड़े लोगों के हित के लिये भी हमें संगठित प्रयास करने हैं।।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला बालोद के कोषाध्यक्ष भोज राम सोनबेर ने की ।उन्होंने कहा कि , प्रांताध्यक्ष एक आदमी है कोई मशीन नहीं,उन्होंने इतना सब कुछ कर दिया है ,अब हमें भी कम से कम अपने स्तर पर जो हमसे बन सके सहयोग करना चाहिए।यह सहयोग केवल आर्थिक सहयोग नहीं है।समय और श्रम देने की जरूरत है।विशेष अतिथि के रूप में सुंदर लाल चतुर्वेदी वरिष्ठ सलाहकार राजनांदगांव थे।उन्होंने कहा कि मात्र 100 रु में इतना सबकुछ कर लेना और एक साल में ही 3500 मण्डलियों से अधिक का पंजीयन कर लेना,राज्य,संभाग, जिला और तहसील स्तर पर संगठन की इकाईयों को क्रियान्वित कर लेना,ऑनलाइन टीकाकारों,भजन गायकों,उद्घोषकों के लिये कार्यक्रम कर लेना,दर्जनों लोगों को असमय आने वाली परेशानियों के समय आर्थिक सहयोग प्रदान करना,21000 से अधिक वृक्षारोपण कर लेना, यह सब हमारे संगठन के लिये गौरव का विषय है।हम सबको मिलकर इसके गौरव को और बढाना है।लोगों को छत्तीसगढ़ मानस संगठन के बारे में बताएं।सबको हमारे इस अभियान से जोड़ने का पुण्य अर्जित करें। कार्यक्रम मे लगभग सभी जिलों के प्राधिकारियों का आगमन हुआ आयोजन में श्रीमती चंद्रिका साहू राज्य कोषाध्यक्ष , राज्य महासचिव श्रीमति राधामोहन साहू, वरिष्ठ सलाहकार मनमोहन साहू जी, राज्य मीडिया प्रभारी दुखहरण साहू , जिला सचिव सौरभ यादव, जिला उपाध्यक्ष प्रद्युम्न हिरवानी , गुरुर ब्लाक अध्यक्ष युगल किशोर कौशिक , गुण्डरदेही ब्लाक अध्यक्ष हेमन्त देवांगन डोंडी लोहारा ब्लाक अध्यक्ष चैत राम मालेकर ,बालोद ब्लाक अध्यक्ष गंगाधर साहू,कार्य प्रभारी,सैवक राम निषाद,ज्ञानेनद्र साहू कुन्ज लाल साहू टोमिन साहू ,ग्राम पंचायत सरपंच, उपसरपंच प्राथमिक शाला के बच्चों, नारागांव से आए नवयुवा जनसेवा समिति के 40सदस्यों की टीम एवं समस्त ग्रामवासियों का बिशेष सहयोग ने कार्यक्रम का सफल संचालन जय कान्त पटेल एवं लालेश्वर अरूणाभ ने किया।
इस राज्य स्तरीय सफल आयोजन में करोना के समय हुए आनलाईन श्री राम कथा महोत्सव, भजन एवं उद्घोषणा महोत्सव मे भाग लिए विजेताओं एवं आंकलन कर्ता के दलों को प्रतीक चिन्ह, प्रमाण पत्र ,प्रशस्ति पत्र एवं रामसेतु वार्षिक पत्रिका से नवाजा गया साथ ही मानस के विद्वान जनो को महर्षि वाल्मीकि एवं माता शबरी सम्मान से सम्मानित किया गया।


अंत में श्रीसीताराम जी के दरबार में पूजन-आरती कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904