
डौंडी- रायपुर से केवटी तक चलने वाली पैसेंजर ट्रेन पर आज सुबह डौंडी ब्लाक के ग्राम अवारी निवासी यशवंत मंडावी पिता सोमनलाल उम्र 33 वर्ष लिमहाटोला ट्रेन पटरी पर ट्रेन से कटकर अपनी जीवन की इहलीला समाप्त कर ली। ट्रेन से कट जाने पर उसके शरीर के दो टुकड़े हो गए। सूचना पाकर डौंडी पुलिस तत्काल मौका स्थल पहुँची और पंचनामा बनाकर शव डौंडी मर्चुयरी पीएम में लाकर शव परिजनों को सौपा गया। बताया जा रहा कि डौंडी ब्लाक के ग्राम अवारी निवासी यशवंत मंडावी बस्तर के जगदलपुर जिले में किसी स्कूल पर शिक्षाकर्मी के रूप में पदस्थ था पदोन्नति बाद वह शिक्षक बन चुका है। उनका ससुराल ग्रामपंचायत के आश्रित ग्राम लिमहाटोला है। बताया जा रहा कि यशवंत पिछले 8 महीने से लकवा पीड़ित होने के चलते अपने गृह ग्राम में ही आकर रह रहा था जिससे वह मानसिक रूप से परेशान रहता था व कभी भी घर से बाहर निकल जाता था कि आज सुबह भी इसी तरह निकलकर आत्मघाती कदम उठा ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904