
रायपुर CG24 आज तक न्यूज़ :- भारत सरकार के गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह आज दौरे पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे जंहा स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडे ने गृहमंत्री अमित शाह का स्वागत किया व आज पोला पर्व के अवसर पर आज छत्तीसगढ़ आगमन पोला पर गृहमंत्री को सजे धजे छोटे दो सुंदर बैल की मूर्ति प्रतीक चिन्ह के रूप में गृह मंत्री को प्रदान किया इस अवसर पर छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, भाजपा नेता विधायक शिवरतन शर्मा,पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक सहित अन्य भाजपा के प्रमुख नेता उपस्थित थे ।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904