google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

डौण्डी नगर पंचायत में उपयंत्री की कमी के चलते कार्य अवरुद्ध,भड़के नगरवासियों ने घेरा कार्यालय

डौंडी- नगरपंचायत डौंडी के वार्ड क्रमांक 04 के रहवासियों ने आज वार्ड पार्षद रेखा चौहान पार्षद पति अजय चौहान के नेतृत्व में नगरपंचायत का घेराव कर दिया। कारण यह था कि वार्ड विकास के नाम पर वार्डवासियों को छला जा जा रहा है। वार्ड में तीन विकास कार्य सीसी मार्ग व नाली निर्माण काम को ठेकेदारों द्वारा जानबूझ कर कार्य संपन्न नही किया जा रहा है। जबकि उन्हें कार्य के हिसाब से 4 लाख का भुगतान नगरीय निकाय द्वारा प्रदान किया जा चुका हैं। गौरतलब है कि ठेकेदार की कार्य अवधि नगरपंचायत अध्यक्ष के मुताबिक समाप्त हो चुकी है। इसमें सबसे बड़ी बात यह दिख रही है कि नगरपंचायत डौंडी में उप अभियंता का पद ही रिक्त है व वर्तमान में डौंडी नगर पंचायत में उप अभियंता भानुप्रकाश घोष प्रभार पर है। जो कि डौंडीलोहारा नगरपंचायत पर डौण्डी लोहारा में भी पदस्थ है। व ऐसे में नगरपंचायत डौंडी का विकास कार्य पूरी तरह अवरुद्ध होते जा रहा है। इसके लिए नगरपंचायत डौंडी अध्यक्ष द्वारा नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग अटल नगर नवा रायपुर को छत्तीसगढ़ को संपूर्ण वस्तुस्थिति से अवगत कराया जा रहा है, और डौंडी नगरपंचायत में मुख्य उप अभियंता की मांग की जा रही है। विदित हो कि डौंडी नगरपंचायत में मुख्य इंजीनियर ना होने से नगर विकास पूरी तरह से चरमरा सी गई है। जिसका ध्यान देने वाले जिम्मेदारों की भूमिका भी समक्ष से परे नजर आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *