Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डौंडी द्वारा भारत जोड़ो पदयात्रा निकाली गई

डौंडी - छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार व जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के निर्देश पर  आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोमेश कोर्राम  के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डौंडी द्वारा राहुल गांधी के द्वारा 7 सितम्बर से कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही हैं उसी तारतम्य में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेश के हर ब्लॉक में 8 सितम्बर को 10 - 15 किलोमीटर की भारत जोड़ो पदयात्रा निकाली गई । जिसमे आज दिनांक  08-09-2022 दिन गुरुवार को प्रातः 10 बजे से खैरवाही  चौक से भारत जोड़ो पदयात्रा  निकाली गई। उक्त पदयात्रा में मंत्री प्रतिनिधि शपीयूष सोनी , जनपद पंचायत अध्यक्ष बसंती दुग्गा, उपाध्यक्ष पुनीत  सेन , जिला कांग्रेस कमेटी से शब्बीर खान, ब्लॉक महामंत्री कैलाश राजपूत, अल्पसंख्यक  जिला कांग्रेस अध्यक्ष अतीक कुरेशी, सचिव कोमलेंद्र चंद्राकर, जनपद सदस्य हेमबती कुलदीप, यश राणा, टीकम नेताम, रमिता मरकाम, पंच बाई साहू ,सरपंच बूढ़ान सिंह उईके, पार्षद ममता जैन,युवा कांग्रेस से रविकांत देशमुख,शोएब रजा, जागेश्वर ठाकुर, संदीप देवांगन, जितेंद्र गवर्न , फूलचंद सेन ,कैलाश राज ,निखिल, पारस, श्यामलाल साहू, एवम ब्लाक कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारीगण,बूथ/सेक्टर कांग्रेस के पदाधिकारीगण, कांग्रेस पार्षदगण, एल्डरमैनगण, युवा कांग्रेस, NSUI, समस्त विभाग/प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण,वरिष्ठ कांग्रेसीजन सहित नगर के समस्त कांग्रेसजन अधिक  संख्या में उपस्थित होकर भारत जोड़ो पदयात्रा कार्यक्रम को सफल बनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *