google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

गुंडरदेही बोलेरो चोरी मामला,दुर्ग का निगरानी बदमाश गिरफ्तार,चोरी,हत्या जैसे 20 अपराध पूर्व से दर्ज

गुण्डरदेही मे हुए बोलेरो वाहन चोरी का आरोपी गिरफ्तार आरोपी को 24 घटे के अंदर गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा जेल

आरोपी शैलेन्द्र सिंह सागर के विरूध्य थाना मोहन नगर जिल। दुर्ग में चोरी, आर्म्स एक्ट, हत्या जैसे 20 से ज्यादा अपराध आरोपी जिला दुर्ग का निगरानी बदमाश

मामले का विवरण इस प्रकार है पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन में, आंतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक गुण्डरदेही एस.एस. मौर्य ,उप पूलिस अधीक्षक सायबर सेल राजेश बागडे के पर्यवेक्षण मे एवं निरीक्षक राकेश ठाकुर प्रभारी गुंडरदेही उपनिरीक्षक शिशिर तिवारी थाना प्रभारी अर्जुन्दा, उपनिरीक्षक यामन कूमार देवांगन थाना प्रभारी रूयिरई के नेतृत्व मे विशेष टीम गठित कर थाना गुण्डरदेही के अपराध कमांक 254, 22 धारा 379, 34 भादवि के आरोपी को पकडने मे सफलता अर्जित कि गई, आरोपी पता तलाश के दौरान घटना रथल गुंडरदेही दुर्ग तक लगभग 200 सीसीटीव्ही कैमरों की जॉच की गई।

प्रार्थी धरमचंद जैन पिता हिरालाल जैन उम्र 53 साल साकिन वार्ड नंबर 11 देना बैंक के सामने गुण्डरदेही जिला बालोद जो अपने बाहन बोलेरो प्लस क्रमांक cg 07 एम 9417 को दिनाक 05.09.2022 को रात्रि 07:45 बजे से 06.09 22 के 06.00 बजे के मध्य अपने झिलमिल ज्वेलर्स गुण्डरदेही के सामने रखा था जिसे अज्ञात्त चोर चोरी कर ले गया प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्र अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक जिला बालोद द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया, घटना स्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज को देखा गया जिसके आधार पर संदेही शैलन्द्र सिंह सागर पिता अवत्तार सिंह उम्र 52 साल साकिन मकान नंबर 242 गुरूनानक नगर स्टेशन वार्ड दुर्ग थाना मोहन नगर जिला दुर्ग (छ.ग.) को घेराबंदी कर दुर्ग से पकडा गया। शैलन्द्र सागर से पुछताछ किया गया जिन्होंने घटना दिनांक को अपने साथी देवेन्द्र लोधी निवासी जबलपुर मध्यप्रदेश के साथ घटना दिनाक को अपने वाहन मारुती एक्सप्रेसो कमांक सीजी 07 सीडी 3288 मे गुण्डरदेही आकर चोरी करना बताये व प्रार्थी के बोलोरो प्लस वाहन को अपने साथी आरोपी देवेन्द्र लोधी को ले जाना बताये है, प्रकरण के आरोपी शैलेन्द्र सिंह से घटना मे प्रयुक्त वाहन मारूती एक्सप्रेसो कमांक सीजी 07 सीडी 3288 को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है, व चोरी गई वाहन बोलेरो प्लस कमांक सीजी 07 एम 9417 को रेलवे स्टेशन दुर्ग के रिजर्वेशन काउंटर के पीछे रेलवे कॉलोनी दुर्ग से लवारीस हालात मे जप्त कर प्रकरण के आरोपी को आज दिनांक 08. 09.2022 के 12:30 बजे गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है। प्रकरण के आरापी को घटना के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया गया। आरोपी गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक शिशिर पांडे थाना प्रभारी अर्जुन्दा, उपनिरीक्षक यामन कुमार देवांगन थाना प्रभारी रनचिरई, सउनि अरविंद साहू थाना गुण्डरदेही, प्रआर. भुनेश्वर मरकाम सायबर सेल बालोद, आर. संदीप यादव, आर. पुरन देवांगन, आर. मिथलेश यादव सायबर सेल बालोद, आर. दमन वर्मा थाना गुण्डरदेही का विशष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *