Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

बिजौरा नाले में नहाने गए युवक का अभी तक कोई पता नही,बालोद के बाद रायपुर की खोजी टीम गांव पहुंची तलाश जारी

डौंडीलोहारा :- ब्लॉक के ग्राम बिजोरा मैं एक अधिकारी के यहां टाइल्स लगाने के कार्य में आए 4 लोगों में से एक युवक बिजोरा नाला जो कि गांव से लगा हुआ है। नहाने के दौरान लापता हो गया है। सूत्रों की माने तो बाहर से गांव में कार्य करने आये 4 लोग हर रोज गांव के इस नाले में नहाने जाते थे हादसे के दिन इन चारों में से एक 20 वर्ष का युवक गहरे पानी मे डूबकर नाले में ही कही लापता हो गया है। कल से उस युवक की तलाश जारी है। गांव वालों को इस घटना की जानकारी लगते ही स्थानीय प्रशासन के द्वारा बालोद की खोजी टीम द्वारा लापता पानी में डूबे युवक के तलाश देर शाम तक किया गया लेकिन युवक नहीं मिल पाया है वही प्रशासन ने युवक की खोजबीन के लिए रायपुर की टीम को इस काम के लिए देर रात गांव में बुलाया है वह रायपुर की खोजी टीम रात 3:00 बजे के करीब ग्राम बिजोरा पहुंची है आज सुबह से ही नहाने गए युवक की तलाश नाला व आसपास से गुजरने वाले इसी नाले के आसपास के क्षेत्र में किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *