Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

आरक्षक की गांव में बेदम पिटाई,महिला के घर से निकाल गांव वालों ने की पिटाई,एसपी ने किया आरक्षक को निलंबित,गया जेल

आरोपी आरक्षक लगातार गांव में आकर महिला से करता था मेल मुलाकात,वही महिला के परिजनों ने आरक्षक को पूर्व में भी ऐसी हरकतों से दूर रहने की कहि थी बात

मामले में पकड़े जाने के बाद आरोपी आरक्षक ने गन से ग्रामीणों को डराने का प्रयास भी किया जो वीडियो में दिख रहा है।

बालोद :- जिले के महामाया थाना में पदस्थ सहायक आरक्षक रमेश यादव को डौंडीलोहारा पुलिस ने ब्लाक के एक गांव में एक महिला से छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार कर शुक्रवार को रिमांड पर जेल भेजा दिया है।आरक्षक पर आरोप है कि वह क्षेत्र के गांव में एक महिला के घर रात में घुस गया था। जिसे ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसे रात भर अपनी निगरानी में रखा रहा। व मंच पर आरक्षक की पिटाई कर सुबह पुलिस के हवाले किया गया। इस मामले पर गांव में तनाव की स्थिति रही। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस गांव पहुंची और आरोपी को थाने ले गए। मामले में एसपी डॉ जितेंद्र यादव ने आरोपी सहायक आरक्षक को निलंबित कर दिया है । आरोपी रमेश यादव पिता विश्वनाथ यादव उम्र 41 वर्ष निवासी दल्ली राजहरा को धारा 452 ,354 भा द वि के तहत गिरफ्तार डौंडीलोहारा पुलिस ने जेल भेज दिया है।

आरक्षक की पिटाई के बाद ग्रामीणों की नाराजगी व गांव में पुलिस की मौजूदगी व आक्रोशित ग्रामीणों व परिजनों के इस मामले को लेकर सोशल मीडिया में वीडियो सामने आये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *