डौंडीलोहारा :-प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज से बालोद जिले के गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बेलौदी व जेवरतला रोड मैं आमजन से भेंट मुलाकात करने आ रहे है। मुख्यमंत्री का बालोद जिला के तीनों विधानसभा क्षेत्र के लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे थे जो आज मुख्यमंत्री के आगमन से यह इंतजार खत्म हुआ और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आगमन बालोद जिले में हो गया है।कल मुख्यमंत्री बालोद जिले के डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दूधली व दल्ली राजहरा नगर में आएंगे व आमजन से मिलेंगे डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र के अंदर आम जनता बड़ी संख्या में वनांचल क्षेत्रों में निवासरत है जिनमें डौंडी ब्लाक व डौंडीलोहारा के अधिकांश गांव शामिल है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आगमन को लेकर डौंडीलोहारा ब्लॉक के वन्य ग्राम रेंगाडबरी, हितापठार, करेगांव मंगचुवा जैसे दूरस्थ वन्य क्षेत्रों में रहने वाले आदिवासी समाज व अन्य ग्रामीणजन यह उम्मीद लगाए बैठे थे की प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व प्रदेश के आला बड़े अफसर वन्य क्षेत्रों में स्थित इन गांवों में कही भी आएंगे व वन क्षेत्रों निवासरत हजारों ग्रामीण वनवासी भाइयों किसानों मजदूरों व ग्रामीण महिलाओं से भेंट मुलाकात करेंगे व इनकी समस्याओं का अंत होगा मुख्यमंत्री इनकी जायज मांगों को सुनेंगे वह समस्याओं का निदान करेंगे ।मुख्यमंत्री डौंडीलोहारा क्षेत्र में आ तो जरूर रहे हैं लेकिन वन ग्रामों में उनका कार्यक्रम नहीं बन पाया वे मुख्य मार्गो से लगे ग्राम दूधली वह दल्ली राजहरा नगर में कल पहुंचेंगे व आमजनता से मुलाकात करेंगे।
हमारे मीडिया को विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी की अगर माने तो पूर्व में भेंट मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आयोजन व आमजन से भेंट मुलाकात कार्यक्रम वन्य ग्राम हितापठार व आसपास के कोई भी गांव में कराने की योजना बनी थी लेकिन डौंडीलोहारा ब्लॉक के वनांचल ग्राम रेंगाडबरी में पंचायत व ग्रामवासियों की कुछ समय पूर्व जिला सहकारी बैंक की स्थापना की मांग व विरोध प्रदर्शन व तुयेगोंदी मामले को देखते हुए मुख्यमंत्री के आगमन का कार्यक्रम इन क्षेत्रों में आयोजित न कर क्षेत्र के अन्य दूसरे गांव में आयोजित कर दिया गया है। जिनमे ग्राम दुधली शामिल है।
जिला के नवनियुक्त कलेक्टर गौरवकुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने कुछ समय पूर्व इसी क्षेत्र में जिला प्रशासन के कई प्रमुख अधिकारियों को लेकर एक रात गांव में व्यतीत किया था जिससे भी कुछ लोग इस कवायद को मुख्यमंत्री के भेंट मुलाकात कार्यक्रम की पूर्व तैयारी के रूप में मान रहे थे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904