रेंगाडबरी में बैंक खोलने की अगर कल मुख्यमंत्री घोषणा करते है तो इससे वनांचल क्षेत्र में वर्तमान विधायक व मंत्री श्रीमती भेड़िया को राजनीतिक फायदे की उम्मीद राजनीति के जानकार लगा रहे है। क्योंकि 15 साल के भाजपा सरकार में भी यह मांग ग्रामीणजन करते रहे लेकिन यह पूरी नही हो पाया वही कांग्रेस सरकार में भी यह मांग जारी है।

डौंडीलोहारा :- प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा आज भेंट मुलाकात कार्यक्रम जेवरतला ग्राम में आम जनता से वार्ता व चर्चा के बाद बहुत सारे नवीन विकास कार्यों की घोषणा की गई व देवरी क्षेत्र के आम जनता की मांगों को पूरा किया गया इन घोषणाओं में एक महत्वपूर्ण बात यह है कि जेवरतला में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक खोलने की स्वीकृति मुख्यमंत्री ने दी है। वही डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रेंगाडबरी व मंगचुवा में भी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक खोलने को लेकर लगातार स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि व आसपास के ग्रामीणों का स्थानीय जनप्रतिनिधि से स्वीकृति कराने को लेकर मामला काफी विवादों भरा रहा है ।डौंडीलोहारा विकासखंड के अंतिम छोर में बसे ग्राम मंगचुवा व रेंगाडबरी के पंचायत प्रतिनिधि ग्रामीण जन अपने अपने गांव में केंद्रीय बैंक खोलने की मांग कर रहे हैं यहां तक कि ग्राम रेंगाडबरी के ग्रामीणों ने लंबे समय तक अपने गांव में बैंक खुलवाने को लेकर के धरना प्रदर्शन किया व मांगों के पूरा नहीं होने पर राजधानी रायपुर तक पैदल यात्रा प्रारंभ की थी व ग्रामीण राज्य सरकार व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के विरोध में भी मुखरता के साथ सामने आए थे क्षेत्र के विधायक व प्रदेश सरकार में मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया से इस संबंध में बातचीत व जिला प्रशासन के उच्च अधिकारी, जिला सहकारी बैंक के अधिकारियों के संयुक्त प्रयास से ग्रामीणों को समझाया गया व बैंक खोलने हेतु विभागीय प्रशासनिक मापदंड की बात ग्रामीणों से कही गई तब ग्रामीण शांत हुए व धरना प्रदर्शन को स्थगित किया गया क्षेत्र की विधायक और मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया ने ग्रामीणों की नाराजगी को देखते हुए ग्राम रेंगडबरी गई व ग्रामीणों को समझा कर धरना प्रदर्शन को समाप्त करवाया व कहा कि आपकी मांगे जायज है लेकिन बैंक प्रबंधन के कुछ नियम कायदे नए बैंक खोलने को लेकर के हैं जिसे आने वाले समय में जो भी मेरे द्वारा सहयोग की आवश्यकता होगी मैं आपके मांगों के समर्थन में सामने आकर यह मामला का हल निकले जिसके लिए काम करूंगी । अब जबकि मुख्यमंत्री के डौंडीलोहारा ब्लॉक के ग्राम दूधली में आगमन कल हो रहा है। अगर सही तरीके से ग्रामीणों की मांग को आवाज मिला तो बैंक खोलने का रास्ता साफ दिखाई दे रहा है ।
रेंगाडबरी ग्राम के पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों को उम्मीद बन गया है।कि प्रदेश के मुख्यमंत्री का जेवरतला में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक खोलने की घोषणा के बाद कल 19 सितंबर को डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दुधली में भेंटवार्ता कार्यक्रम में आगमन को लेकर काफी उत्साहित है वह उनकी उम्मीदें प्रदेश के मुख्यमंत्री क्षेत्रीय विधायक व मंत्री व जिला प्रशासन के आला अधिकारी जिला कलेक्टर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से बनी हुई है कि कल दुधली में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में अपने ग्राम रेंगाडबरी में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक खोलने की उनकी मांग पर आम राय व सहमति बनेगी व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रेंगाडबरी में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक खोलने की घोषणा करेंगे ।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904