Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

मंत्री ने दी सौगात,ग्रामीणों में प्रसन्नता :-अनिल लोढा

डौंडीलोहारा :- महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया ने क्षेत्रवासियों के बहुप्रतीक्षित मांगों को पूर्ण कराते हुए प्रशासकीय स्वीकृति दिलाई है। जिससे क्षेत्रवासियों में काफी प्रसन्नता का माहौल देखने को मिल रहा है। भर्रीटोला से जर्राडीह मार्ग पुल पुलिया निर्माण सहित 2 करोड़ 63 लाख रुपये ,मंगचुवा से रेंगाडबरी मार्ग 6 करोड़ 21 लाख रुपये, बड़गांव से भेड़ी नाला मार्ग 2 करोड़ 38 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। बहुत ही जल्दी टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर ग्रामीणों को समस्याओं से निजात दिलाई जाएगी। लगातार क्षेत्रवासी उक्त सड़क निर्माण कार्य की मांग कर रहे थे जो स्वीकृति मिलने से ग्रामीणों में अब प्रसन्नता हुई है। मंत्री प्रतिनिधि अनिल लोढा ने कहा कि पुल पुलिया सहित सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने से अब ग्रामीण प्रसन्न है। आवागमन की सुविधा सुचारू रूप से संचालित होगी। राहगीरों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया ने क्षेत्रवासियों के लिए पुल पुलिया सहित सड़क निर्माण की स्वीकृति दिलाई है जिससे क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *