Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

जिला चिकित्सालय बालोद में उपलब्ध है सिजेरियन प्रसव की सुविधा, स्त्रीरोग विशेषज्ञ की ली जा रही है सेवाएं



बालोद 26 सितम्बर 2022
जिला चिकित्सालय बालोद में सिजेरियन प्रसव की सुविधा उपलब्ध है, जिले के निजी अस्पतालों से चैबीस घण्टे हेतु स्त्रीरोग विशेषज्ञ की सेवाएं ली जा रही है। किसी भी गर्भवती महिला को रिफर नहीं किया जा रहा है। सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक ने बताया कि शासन द्वारा दो स्त्रीरोग विशेषज्ञ की नियुक्ति की गई थी। किन्तु उनके द्वारा ज्वाइनिंग नहीं दिया गया है। फिर भी जिला चिकित्सालय बालोद में निजी चिकित्सकों के द्वारा सिजेरियन आॅपरेशन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *