Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

अनुष्ठा रेसीडेंसी में हर्षोल्लास के साथ हुआ जगराता कार्यक्रम

भिलाई — नवरात्रि के पावन पर्व पर अनुष्ठा रेसीडेंसी रिफॉर्मर्स क्लब के तत्वावधान में जगराता कार्यक्रम हरसोल्लास के साथ संपन्न हुआ । योगेश अग्रवाल एंड ग्रुप, श्री हरि सत्संग भजन मंडली राजनांदगांव के द्वारा भजनों की शानदार प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश जी की वंदना से प्रारंभ हुआ। जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विजय बघेल सांसद दुर्ग तथा विशेष अतिथि के रूप में योगेश साहू पार्षद एवं लालेश्वर साहू भाजपा मंडल अध्यक्ष पाटन शामिल हुए। सांसद विजय बघेल द्वारा शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की महिमा एवं नवरात्रि पर्व की महत्ता पर प्रकाश डाला गया। कालोनी वासियों के विशेष अनुरोध पर सांसद महोदय द्वारा भजन भी सुनाया गया। अनुष्ठा रिफॉर्मस क्लब के द्वारा सांसद विजय बघेल एवं पार्षद को श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम में अनुष्ठा रिफॉर्म्स क्लब के पदाधिकारियों शेष दुबे अध्यक्ष, नित्यानंद तिवारी उपाध्यक्ष, श्रीमती भारती साहू सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी, श्री डोमेश सिन्हा, श्री प्रफुल कामिंकर एवं श्रीमती रेखा हेडाऊ कार्यकारिणी अधिकारी श्री नारायण ताम्रकार एवं श्री आशीष पसीने कोषाधिकारी, श्री निषाद जी, श्री दिलीप मिश्रा वरिष्ठ सलाहकार एवं कालोनीवासी श्री प्रेमनारायण साहू, श्रीमती सुमन पांडे, श्री देवेन्द्र कुमार शर्मा का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती लक्ष्मी भारद्वाज द्वारा किया गया एवं धन्यवाद प्रस्ताव श्री वी वी तिवारी द्वारा ज्ञापित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *