google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

प्राथमिक शाला चिलम गोटा में शिक्षक नहीं होने से ग्रामीणों द्वारा तालाबंदी का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया

डौंडीलोहारा ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला चिलम गोटा में शिक्षक नहीं होने की स्थिति में ग्रामीणों द्वारा शाला में तालाबंदी करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया ग्रामीणों द्वारा बताया गया की वर्तमान में शाला मैं कक्षा 1ली से 5 वीं तक कुल 84 बच्चे अध्ययनरत है शाला में कार्यरत 2 शिक्षक में से एक शिक्षक की पदोन्नति अन्यत्र शाला में हो जाने एवं एक शिक्षक का बिना सूचना के लगातार शाला नहीं आने के कारण शाला शिक्षक वहीं हो रहा है जिसकी पूर्व सूचना विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी डौंडीलोहारा को दी जा चुकी है अतः सरपंच लालेश्वरी भुआर्य ग्रामीण रामाधीन कृष्णे भीखम भू आर्य बोहरण भंडारी राधेश्याम भंडारी प्रकाश लटिया अमीर दास कृष्णे अशोक कुमार निषाद रेमन बाई मंडावी नीरमतीन बाई नरेंद्र मंडावी एवं समस्त ग्रामवासी का कहना है कि 10/10/2022 तक साला में नियमित शिक्षकों की व्यवस्था नहीं होने की स्थिति में तालाबंदी का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया एवं बच्चों की दर्ज संख्या 84 है दर्ज संख्या के आधार पर 3 शिक्षकों की आवश्यकता है एवं साला में कार्यरत सहायक शिक्षक अशोक कुमार खोबरागड़े जोकि आदतन लगातार शाला में अनुपस्थित रहने की शिकायत ग्रामीणों द्वारा किया गया एवं संबंधित शिक्षक इस साला से बाहर करने की मांग किया गया

नेमन कुमार साहू रेगाडबरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *