
कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने आज अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय बालोद स्थित सुख आश्रय (वृद्धाश्रम) पहुँचकर वृद्धजनों को शॉल-श्रीफल प्रदान कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने वहाँ वृद्धजनों का हाल चाल जाना और सुखाश्रय में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को कल वहां पहुँचकर वृद्धजनों के स्वास्थ्य जाँच करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर डॉ. सिंह के मधुर एवं आत्मीय व्यवहार से वृद्धजन अभिभूत हुए।



CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904