Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

गंगा मैया मंदिर प्रांगण में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत योजनाओं की जानकारी दी गई


CG24 आजतक
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रचार-प्रसार हेतु तथा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी स्टेट प्लान ऑफ एक्शन के निर्देशानुसार जिला एवं सत्र न्यायाधीश बालोद /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद डॉ प्रज्ञा पचौरी के मार्गदर्शन में जिला बालोद ग्राम झलमला स्थित गंगा मैया मंदिर प्रांगण में विधिक जागरूकता स्टॉल की स्थापना दिनांक 27/9/2022 को माननीय जिला न्यायाधीश बालोद डॉ प्रज्ञा पचौरी जी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। उक्त अवसर पर न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय बालोद श्रीमती गिरिजा देवी मरावी, प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती सरोज नंददास, विशेष न्यायाधीश पोक्सो कोर्ट बालोद श्री मुकेश कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बालोद श्रीमती श्यामवती मरावी , व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 1 बालोद सुश्री आस्था यादव, व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 2 सुश्री कोनिका यादव एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद श्रीमती सुमन से उपस्थित थे। उक्त स्टॉल में महिलाओं से संबंधित कानूनी जानकारी जैसे घरेलू हिंसा से महिलाओं का प्रतिशेष अधिनियम 2005 , पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना 2011 एवं 2018 , साइबर अपराध से महिलाओं की सुरक्षा संबंधी बैनर लगाया गया है । इसी प्रकार में बच्चों से संबंधित बैनर जैसे बच्चों के अधिकार, बच्चों के लिए साइबर सुरक्षा, लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम 2012 , गुड टच बैड टच, हेल्पलाइन नंबरो की जानकारी , नेशनल लोक अदालत, मध्यस्था का बैनर लगाया गया है । स्टाल में नालसा के योजनाओं की किताब , महिलाओं के अधिकारों संबंधित पंपलेट पंपलेट एवं विभिन्न कानूनों संबंधी पंपलेट का वितरण कर विधिक जानकारी का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। स्टॉल में आगामी नेशनल लोक अदालत दिनांक 12 /11/2022 को आयोजित होने वाली के संबंध में भी प्रचार प्रसार किया जा रहा है साथ ही यदि किसी को विधिक सलाह चाहिए तो स्टॉल में उपस्थित पैनल अधिवक्ता के माध्यम से तत्काल विधिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त महाविद्यालय बालोद के विधि छात्र छात्राओं द्वारा भी लोगों को कानूनी जानकारी स्टाल के माध्यम से दी जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *