Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

बालोद में पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़ का जिला कार्यालय का शुभारंभ


Cg 24 आज तक
रिपोर्टर ,बोधन भट्ट बालोद
पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष सेवक दास दीवान के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के विकासखंड स्तर पर संगठन की जा रही है
इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के जिला बालोद में पत्रकार महासंघ का गठन पूर्व में किया जा चुका था जिसका आज बालोद मुख्यालय में सुनील कुमार यादव प्रदेश महासचिव के मुख्य आतिथ्य एवं विशिष्ठ अतिथि प्रदेश संगठन सचिव सुधीर सोनी,बालोद के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती शीतल बंसल के द्वारा जिला कार्यालय का शुभारंभ किया गया कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का साल श्रीफल व तिलक लगाकर स्वागत किया गया पत्रकार कल्याण महासंघ के जिला अध्यक्ष बोधन भट्ट के अध्यक्षता में
जिले भर के संगठन से जुड़े समस्त पत्रकारों की उपस्थिति रही जिला कार्यालय का उद्घाटन में उपस्थित पत्रकारों का गणेश शंकर विद्यार्थी पत्रकारिता अलंकरण, प्रतीक चिन्ह से सम्मान किया गया
मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव ने उपस्थित पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष सेवक दास दीवान जी ने पत्रकारों के हित को लेकर पूरे प्रदेश के पत्रकारों के लिए एक नई पहल करते हम ही एक दूसरे के सहारे क्यों कि हम संगठन नही परिवार बना रहे का वैकल्पिक संकल्प पर पत्रकार हित मे बीड़ा उठाया है
जिसमे आज हम विभिन्न जिलों में पत्रकारों की एकता व एकमंच का गठन को लेकर कार्य कर रहे हैं
पत्रकारों में भी संगठन के प्रति उत्सुकता देखा जा रहा है
जिसका परिणाम है कि आज बालोद में जिला कार्यालय का उद्घाटन किया गया ताकि संगठन से जुड़े पत्रकार एक जगह एकत्रित होकर अपनी बात एक दूसरे से कर सकें
प्रदेश महासचिव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सभी पत्रकार साथी का एक ही कार्य प्रणाली है हम सब एक ही मार्ग के और एक ही कार्य संपादित करने वाले लोग हैं हम सभी को एक साथ मिलजुलकर रहते हुए संगठित होकर रहें और अपने संगठन में मजबूती बनाए रखें
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर ने भी उपस्थित पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़ का नाम मैं लगातार सुनते आ रहा था और आज मुझे इसी संगठन के जिला कार्यालय के उद्घाटन समारोह में आमंत्रित किया गया इस मौके मै उपस्थित समस्त पत्रकारों को बधाई एवं शुभकामनाएं दिए
पत्रकारों में भी संगठन के प्रति उत्सुकता देखा जा रहा है
जिसका परिणाम है कि आज बालोद में जिला कार्यालय का उद्घाटन किया गया ताकि संगठन से जुड़े पत्रकार एक जगह एकत्रित होकर अपनी बात एक दूसरे से कर सकें
प्रदेश महासचिव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सभी पत्रकार साथी का एक ही कार्य प्रणाली है हम सब एक ही मार्ग के और एक ही कार्य संपादित करने वाले लोग हैं हम सभी को एक साथ मिलजुलकर रहते हुए संगठित होकर रहें और अपने संगठन में मजबूती बनाए रखें
कार्यक्रम मे पहुंची अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती शीतल बंसल ने भी उपस्थित पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथे स्तंभ होता है पत्रकार शासन प्रशासन एवं आम जनता के बीच की कड़ी होते है हम सभी मिलकर जन सेवा का कार्य निरंतर करते रहें पुनः सभी पत्रकारों को आज के कार्यक्रम जिला कार्यालय के शुभारंभ पर बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *