Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

विश्व अहिंसा दिवस पर हुआ सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन

.,2. सर्वधर्म प्रार्थना सभाः स्काउट गाइड ने गांधी जयंती पर समझा सभी धर्मों का मर्म

3. सेजेस डौंडी में मनाया गया गांधी जयंती व हुआ सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन।

भारत के इतिहास में 2 अक्टूबर का दिन काफी खास है। इस दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री दोनों का जन्मदिन है। एक ने भारत की स्वतंत्रता और आजाद भारत को आकार देने में महती भूमिका निभाई वहीं दूजे की ईमानदारी, सादगी और विनम्रता के लोग कायल थे , अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 2 अक्टूबर को विश्व अहिंसा दिवस के रूप में भी मानते हैं, इसी परिप्रेक्ष्य में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय डौंडी में भारत स्काउट्स एवम् गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य मुख्यालय रायपुर व जिला संघ बालोद के आदेशानुसार, सेजेस डौंडी के प्राचार्य बी एस वद्दन के मार्गदर्शन ,विकासखंड डौंडी के सचिव नेमसिंह साहू के नेतृत्व में गांधी व शास्त्री जयंती के अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया ,
इस अवसर पर सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा गांधी व शास्त्री जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम प्रारंभ हुआ, तत्पश्चात संस्था के गाइड्स , रेंजर ,एनएसएस, एनसीसी कैडेट्स व अन्य छात्राओं के साथ समस्त शिक्षकों ने इस प्रार्थना सभा में भाग लिया और प्रातः स्मरण, सरस्वती वंदना, गुरू महिमा, रघुपति राघव राजा राम,जय बोलो सत धर्मो की, वी शैल ओवरकम,हर देश में तू,शांतिपाठ इन सभी भजनों के साथ हिंदू, मुस्लिम,सिख, ईसाई, जैन,बौद्ध ,धर्मों की प्रार्थना गाकर सामाजिक सद्भावना के साथ सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश दिया, इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य बीएस वद्दन ने कहा कि सर्वधर्म प्रार्थना सभी के मन मे एक आत्मिक शांति प्रदान करता है, व्याख्याता एन डी साहू ने कहा की गांधीजी के आदर्शो को हर एक व्यक्ति को अपने जीवन में उतारना चाहिए, प्रधान अध्यापक निशा मिश्रा ने कहा की सभी धर्मो का एक अलग ही सम्मान है हमें सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए, स्काउट सचिव नेमसिंह साहू ने कहा की सर्वधर्म प्रार्थना स्काउटिंग संस्कारों का एक अनिवार्य अंग है,यह सभी का सम्मान करना व सत्कर्मों पर चलना सिखाता है,आज का दिन विश्व शांति का संदेश देता है और सभी धर्मो का सम्मान करना सिखाता है, इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गाइड कैप्टन गायत्री देवांगन, रेंजर लीडर मिथिला सिंघारे, एनसीसी टीचर अलका मेढे, संस्था के व्याख्यातागण केआर हिरवानी ,बीएल चंद्राकर,एसआर रावटे ,एमएल साहू, जीडी मानिकपुरी, सीएस कोठारी, ए विशाल ,एचपी पटेल, सीपी ठाकुर,वंदना साहू, राजश्री राठी,गिरिजा सिन्हा,रेणुका नेताम, लोकेश्वरी ठाकुर, वीना साहू के साथ संस्था के समस्त छात्राएं उपस्थित रहें, इस सफल आयोजन पर जिला संघ बालोद के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई प्रेषित की है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *