
ग्राम धौराभाठा में सड़क के बीचो बीच कई सालों से विद्युत पोल टूट जाने के कारण विद्युत तार सड़क में झूल रहा है जिससे आए दिन वहां से बड़ी गाड़ियां गुजरने से मन में भय बनाया था कि कहीं यह विद्युत तार गाड़ियों को ना छू दे जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने कई बार विद्युत विभाग को दी है पर अब तक इस ओर विद्युत विभाग द्वारा ध्यान नहीं दिया गया है इसी मार्ग से धान परिवहन भी होता है व शादि सीजन में बस बरती गाड़ियां भी चलती है ग्रामीण कैलाश ठाकुर ,बीरबल राणा, रामरतन ठाकुर,भागी ठाकुर, बालमुकुंद अंकन राजकुमार तुलाराम कपिल पटेल आदि ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत पोल टूट जाने के कारण विद्युत तार सड़क के बीचो-बीच लटक रहा है अगर विद्युत विभाग द्वारा एक पोल सड़क के उस पार लगा दिया जाए तो तार ऊंचा हो सकता है जिससे राहगीरों को कोई परेशानी नहीं होगी और बड़ी दुर्घटना से भी बची जा सकती है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904