
गुंडरदेही
बड़ी खबर
गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राजेंद्र कुमार राय ने एवं छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष ने आदिवासी समाज के आरक्षण में राज्य सरकार द्वारा 20% कटौती के विरोध में गांव गांव में आदिवासी समाज से मिलकर आगे की रणनीति तैयार करने कर रहे चर्चा वही आज गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सिर्राभाटा मंदिर व ग्राम हल्दी मे बुढ़ा देव मंदिर समिति में हुई चर्चा पर गोंड आदिवासी समाज आरक्षण में २० प्रतिशत कटोती के सम्बंध एवं अन्य समसय्या पर समाज से चर्चा की गई जिस पर पूर्व विधायक राजेंद्र कुमार राय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा छत्तीसगढ़ में आदिवासियों के साथ जो छल हुई है उसको हम बर्दाश्त नहीं करेंगे फिलहाल संभाग स्तरीय बड़ी लड़ाई लड़ने की तैयारी आदिवासी समाज कर चुके हैं पूर्व कालीन सरकार के द्वारा जो आरक्षण छत्तीसगढ़ में लागू किया था उससे पूरा छत्तीसगढ़ के आदिवासी समाज हर क्षेत्रों में लाभ मिल रहा था परंतु कांग्रेस के सरकार बनने के बाद आदिवासियों के साथ छल कपट व आरक्षण में कटौती किया है जिसे हम छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज बर्दाश्त नहीं करेंगे बल्कि आर पार की लड़ाई अधिकार के लिए लड़ेंगे। उक्त बैठक में छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष राजेंद्र कुमार राय के अलावा आदिवासी समाज के प्रमुख लोग जैसे प्रहलाद मण्डवी सचिव सर्व आदिवासी समाज गुण्डरदेही संतोष ठाकुर साजु राजपूत चोवाराम सिन्हा घनश्याम ठाकुर रामदयाल बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904