Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

मुख्यमंत्री के बाद मंत्री अनिला भेड़िया की भेंट मुलाकात शुरू,एक दिवसीय दौरा पर वनांचल क्षेत्र के भवरमरा,नंगुटोला, अरजपुरी,खैरकट्टा,अर्जुनी, भीमपुरी में पहुंचकर लोगो से की चर्चा

डौंडीलोहारा :- महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया ने गांव गांव में राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों , गौठान समिति, महिला समूहों, तथा ग्रामीणों से भेंट मुलाकात करने एक दिवसीय दौरा पर वनांचल क्षेत्र के भवरमरा , नंगुटोला, अरजपुरी , खैरकट्टा, अर्जुनी, भीमपुरी में पहुंचकर भेंट मुलाकात कार्यक्रम में ग्रामीणों से मिलते जुलते रहे। ग्राम भवरमरा में कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया ने सामुदायिक भवन में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों से कुशल क्षेम पूछने व समस्याओं की जानकारी लेती रही इसी दरमियान सामूहिक रूप से ग्रामीणों ने उप स्वास्थ्य केंद्र भंवरमरा में पदस्थ डॉक्टर, नर्स व अन्य कर्मचारियों की लगातार अनुपस्थिति तथा अस्पताल इंचार्ज राजनादगांव से आना-जाना करते हैं जिसके कारण उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज की सुविधा नहीं मिल पाती है और अरजपूरी जाना पड़ता है जिससे ग्रामीणों को समस्या का सामना करना पड़ता है जिस पर कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए दूरभाष से बीएमओ डॉ वीके चौरका को निर्देशित करते हुए कहा कि उक्त कर्मचारियों को तत्काल शो कॉज नोटिस जारी कर वेतन रोकने की कार्रवाई की जाए तथा एक कर्मचारी किरण राणा हमेशा अनुउपस्थिति रहती है । जिसके ऊपर निलंबन की कार्रवाई करने प्रस्ताव बनाने कहा गया। मंत्री जी के कड़ा रुख को देखकर ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उप स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था सुधारने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। महिला समूह से चर्चा करते हुए कहा की आप सभी रोजगार मूलक कार्यक्रमों से जुड़कर आर्थिक लाभ कमाने की योजना बनाएं। शासन प्रशासन के द्वारा आपके लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। आप अच्छा कार्य करें। मैं भी महिला समुहों को आर्थिक मदद करूँगी। ग्राम बंजारी में पहुंच कर बंजारी माता की पूजा अर्चना कर मंदिर प्रांगण में ही जन चौपाल शुरू कर दी। कैबिनेट मंत्री की सहजता से ग्रामीण काफी प्रभावित हुए। मंत्री प्रतिनिधि अनिल लोढा ने युवा मितान क्लब के सदस्यों व ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार ने युवाओं को खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जोड़ने व विलुप्त होते ग्रामीण खेल को प्रोत्साहित करने युवा मितान क्लब के माध्यम से ग्रामीण ओलंपिक का आयोजन करने 25 हजार रुपये की प्रथम क़िस्त राजीव युवा मितान क्लब के खाते में जमा कर दी गई है। आप सभी सामंजस्य बनाकर खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लें। कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया के काफिला में मंत्री प्रतिनिधि अनिल लोढा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल प्रजापति , माधव गिरी गोस्वामी ,राजाराम तारम, दिलीप बघेल , चंद्रशेखर चुरेंद्र ,सरोज पटेल , मंजू यादव प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *